Akshara Singh: इतनी अच्छाई है कि… पवन सिंह की तारीफ में क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

Himachali Khabar: Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने गानों और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब एक बार फिर अक्षरा सिंह चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि एक इंटरव्यू है. एक हालिया बातचीत में अक्षरा सिंह ने अपने प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के कई पहलुओं पर बात की. इस दौरान अक्षरा सिंह ने बड़ा खुलासा किया कि वो दूसरी बार रिलेशनशिप में हैं. इतना ही नहीं, इसी बातचीत में अक्षरा सिंह से पवन सिंह के बारे में जब एक सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक थे.

Akshara Singh: इतनी अच्छाई है कि… पवन सिंह की तारीफ में क्या बोलीं अक्षरा सिंह?
Akshara Singh: इतनी अच्छाई है कि… पवन सिंह की तारीफ में क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

अक्षरा सिंह ने बीते रोज दिए एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म, फिटनेस, गाने, लव लाइफ और शादी जैसे टॉपिक पर बात की. इसी दौरान अक्षरा सिंह से सवाल किया गया कि पवन सिंह की कोई एक अच्छाई बताओ. इस सवाल पर एक्ट्रेस ने चुप्पी साध ली. थोड़ी देर रुकने के बाद अक्षरा सिंह ने जो कहा, वो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

पवन सिंह पर क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

हालिया इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से सवाल किया गया कि हर व्यक्ति के जीवन में दो पहलू होते हैं, एक अच्छा और एक बुरा. पवन सिंह के बारे में कुछ अच्छा जो आपको याद हो कभी, कुछ तो अच्छाई होगी. इस सवाल पर अक्षरा सिंह थोड़ी देर तो चुप रहीं और फिर हंसने लगीं. फिर एक्ट्रेस ने कहा, “जितना अच्छा किया, उससे ज्यादा तो… इतनी ज्यादा अच्छा किया कि अच्छाई ही याद नहीं आ रही. याद ही नहीं आ रहा है कुछ.”

“मैं कुछ नहीं जानती”

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “देखिए… वो हमारी इंडस्ट्री में काम करते हैं. एक सिंगर के तौर पर बहुत अच्छे हैं. एक एक्टर के तौर पर मैं नहीं मानती, क्योंकि बेस्ट एक्टर निरहुआ को मानती हूं. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं जानती किसी के बारे में.” आपको बता दें कि कभी अक्षरा सिंह और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हुआ करते थे. लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *