ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

Himachali Khabar: देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। तीखे मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी श्रद्धालु पंजाब के कपूरथला से माता के दर्शन के लिए निकले थे। वे पहले मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालाजी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 37 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *