3 दिन के सफर में एलन ने क्या-क्या किया? ट्रंप पर हमले की कोशिश के आरोपी पर बड़े खुलासे
Himachali Khabar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश के आरोपी कोल एलन को लेकर कई नए खुलासे हुए हैं. कोर्ट में पेश दस्तावेजों से पता चला है कि हमले से पहले उसने वॉशिगंटन में 30 घंटे कैसे बिताए. इससे पहले 3 दिन की ट्रेन यात्रा की और इस दौरान उसके मन में क्या चल रहा था.

31 साल के एलन ने 21 अप्रैल को लॉस एंजेलिस से वॉशिंगटन डीसी के लिए एकतरफा ट्रेन टिकट खरीदा. वह शिकागो में ट्रेन बदलकर आगे बढ़ा. सफर के दौरान वह अपने फोन में लगातार नोट्स लिखता रहा. उसने रास्ते की तस्वीरें खींची और अपने विचार नोट किए. इन नोट्स में कहीं भी हमले की साफ योजना नहीं दिखती. उसकी बातें इधर-उधर की और बिखरी हुई थीं.
किन जगहों का जिक्र किया?
एलन ट्रेन से सफर के दौरान जिन जगहों से गुजरा, उनका जिक्र किया. उसने न्यू मेक्सिको दक्षिण-पश्चिम अमेरिका के रेगिस्तान के बारे में लिखा कि वसंत में वहां हवा चलती है और दूर पवन चक्कियां दिखाई देती हैं. शिकागो पहुंचकर उसने ट्रेन बदली, उसने शिकागो को अच्छा शहर बताया और लिखा कि यह छोटे शहर जैसा लगता है, बस आकार में बड़ा है. पेनसिल्वेनिया के जंगलों को उसने परियों की दुनिया जैसा बताया.
वॉशिंगटन में 30 घंटे बिताए
एलन 24 अप्रैल को दोपहर में वॉशिंगटन डीसी पहुंचा. वहां उसने करीब 30 घंटे बिताए. इस दौरान वॉशिगंटन हिल्टन होटल के सीसीटीवी में वह बार-बार गलियारों में घूमता दिखा. एक बार वह होटल के जिम में गया, लेकिन तुरंत बाहर निकल आया.
हमले से कुछ मिनट पहले एलन ने अपने परिवार और दोस्तों को एक ईमेल भेजा, जो पहले से तय समय पर भेजा जाना था. इसमें उसने अपने किए के लिए माफी मांगी. उसने लिखा कि उसका मिशन उसे नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन उसने यह नहीं कहा कि वह मरने के लिए तैयार है. उसने यह भी कहा कि वह नहीं चाहता कि कोई निर्दोष व्यक्ति इसकी चपेट में आए.
उसके नोट्स और इमेल से क्या पता चला?
पूर्व एफबीआई अधिकारी जॉनी ग्रूसिंग के मुताबिक, एलन के विचार बहुत बिखरे हुए थे. वह एक तरफ लोगों से माफी मांग रहा था और दूसरी तरफ खुद को समाज का रक्षक बता रहा था. इससे पता चलता है कि वह अंदर से उलझन में था. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
ग्रूसिंग ने कहा कि एलन में आत्ममोह और मानसिक अस्थिरता जैसे लक्षण दिखते हैं. वह खुद को एक ऐसा व्यक्ति मान रहा था जो अकेले ही बड़ी समस्या को ठीक कर सकता है और चाहता था कि लोग उसे पहचानें. वह मानसिक रूप से उलझा हुआ था, जिससे उसका व्यवहार और ज्यादा खतरनाक हो गया.