ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, बागबान डरे, फलों के पौधों से झड़े फूल टहनियां टूटीं

Himachali Khabar: हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले हालात के बीच हुई बेमौसमी बर्फबारी-ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य के कई क्षेत्रों में सेब सहित अन्य फल फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बागबानों का कहना है कि इस बार केवल आगामी सीजन ही नहीं, बल्कि कई वर्षों की मेहनत और कमाई भी दांव पर लग गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण पेड़ों पर जमी मोटी बर्फ का भार इतना अधिक हो गया कि पेड़ों की टहनियां और कई जगह सेब के पौधे टूट गए हैं। इन पेड़ों पर लगे फूल और कलियां भी बर्बाद हो गई हैं, इससे इस साल उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।

ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *