Tata Sierra EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आइकॉनिक नाम की वापसी, क्या मार्केट में बनेगी गेमचेंजर?

Himachali Khabar: टाटा मोटर्स 2026 की दूसरी तिमाही, यानी मई के आखिरी तक Tata Sierra EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ये कार Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Maruti eVitara, MG ZS EV और Toyota eBella जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.टाटा की ईवी लाइनअप में ये टाटा हैरियर ईवी से नीचे आएगी. इस SUV को कंपनी अपने साणंद प्लांट में बनाएगी, जहां इसका पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल भी तैयार होता है.

Tata Sierra EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आइकॉनिक नाम की वापसी, क्या मार्केट में बनेगी गेमचेंजर?
Tata Sierra EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आइकॉनिक नाम की वापसी, क्या मार्केट में बनेगी गेमचेंजर?

पंच ईवी का आईडीयू?

इंजन स्पेसिफिकेशन की घोषणा अभी होनी बाकी है. हालांकि, टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि सिएरा ईवी आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील ड्राइव) और एडब्ल्यूडी (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा सिएरा ईवी के लिए पंच ईवी की इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (आईडीयू) का इस्तेमाल कर सकती है. इस सेटअप में इलेक्ट्रिक मोटर, कंट्रोलर, कूलिंग कंपोनेंट्स और गियरबॉक्स शामिल हैं. इससे न सिर्फ कुल प्रोडक्शन लागत कम होगी, बल्कि कॉम्पैक्ट डिजाइन और कम वजन के कारण एफिशिएंसी में भी सुधार होगा.

हैरियर ईवी के पावरट्रेन की उम्मीद

Sierra EV में Tata Harrier EV के समान इंजन होने की उम्मीद है, जो तीन कॉन्फिगरेशन में आती है 65kWh RWD, 75kWh RWD और 75kWh AWD डुअल-मोटर. EV SUV एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रोवाइड कर सकती है. Harrier EV की तरह, ये भी V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) दोनों को सपोर्ट कर सकती है.

ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

कैसा होगा डिजाइन

हालांकि डिज़ाइन वहीं रहेगा, टाटा सिएरा ईवी में कई ईवी एलिमेंट्स शामिल किए जाएंगे, जैसे कि बंद ग्रिल, संशोधित बम्पर, नए डिज़ाइन के एयरो-अनुकूलित अलॉय व्हील और “सिएरा.ईवी” बैज. इंटीरियर में, इलेक्ट्रिक सिएरा को एक अलग केबिन थीम, एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर फ्लोर मिल सकता है.पंच ईवी के कॉम्पैक्ट और किफायती आईडीयू के इस्तेमाल से, सिएरा ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 15 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *