Raja Shivaji Vs Chhaava: सलमान-संजू बाबा का नहीं चला जादू! विकी कौशल की ‘छावा’ से हार गई ‘राजा शिवाजी’
Himachali Khabar: Raja Shivaji Vs Chhaava: मई में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वैसे शुरुआत 1 मई से हो चुकी है. जी हां, पहली तारीख को रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हुई है. फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. यह मराठी सिनेमा की एक बड़ी है, क्योंकि पिक्चर को 100 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से तैयार किया गया है. वैसे इस पिक्चर में खूंखार विलेन का रोल संजय दत्त ने किया है. वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म जिस वजह से चर्चा में बनी है, वो वजह सलमान खान हैं. जी हां, उनका ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो है, जहां वो जिवा महाला के रोल में दिखते हैं. पर जैसी पिक्चर से उम्मीद थी, उतना भौकाल काटने में सफलता हासिल नहीं कर पाई है. विकी कौशल की छावा से ‘राजा शिवाजी’ पहले ही दिन पीछे रह गई है. जानिए फिल्म को कितने करोड़ से हराया है?

साल 2025 की शुरुआत में ही विकी कौशल की ‘छावा’ रिलीज हुई थी. जिसमें एक्टर ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. साथ ही देखते ही देखते दुनियाभर से 807 करोड़ का कारोबार कर लिया था. अकेले भारत से ही 600 करोड़ कमा चुकी थी. विकी कौशल ने ‘छावा’ में बेहतरीन काम किया था. साथ ही अक्षय खन्ना विलेन बनकर उतरे थे. पर उम्मीद से भी ऐसी ही थी कि यह फिल्म अच्छा कारोबार कर सकेगी.
‘राजा शिवाजी’ ने कितने कमाए हैं?
रितेश देशमुख की Raja Shivaji न सिर्फ मराठी, बल्कि हिंदी में भी रिलीज हुई है. फिल्म ने हिंदी में पहले दिन 3.35 करोड़ का कारोबार किया है. साथ ही मराठी में 8 करोड़ कमा लिए हैं. अगर आप टोटल भारतीय नेट कलेक्शन देखेंगे तो फिल्म ने 11.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि, ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ रुपये पहुंच गया है. दरअसल ‘राजा शिवाजी’ को हिट होने के लिए 100 करोड़ कमाने होंगे. पिक्चर का बजट बहुत ज्यादा है, हालांकि जब तक 100 करोड़ नहीं कमाए, तब तक टेंशन ही बढ़ी रहेगी. पर उम्मीद है कि वीकेंड में हिंदी में भी कमाई बढ़ेगी. और अगर ‘राजा शिवाजी’ को छावा के करीब भी पहुंचना है, तो हिंदी में कमाई अच्छी करनी होगी. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
विकी कौशल की ‘छावा’ कितने आगे?
विकी कौशल की ‘छावा’ पिछले साल की बड़ी फिल्म बनकर सामने आई. जिसने अपनी कहानी से सबको इम्प्रेस किया था. यह विकी कौशल के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म है. फिल्म ने भारत से पहले ही दिन 31 करोड़ का कारोबार किया था. यहां सिर्फ हिंदी कलेक्शन की बात हो रही है. कई करोड़ों से रितेश देशमुख की फिल्म पीछे हैं. पर खास नजर रहेगी वीकेंड पर. क्योंकि विकी की पिक्चर ने अच्छी कमाई की था. जिसका पूरा क्रेडिट सपोर्टिंग कास्ट को भी जाता है. क्योंकि हर एक एक्टर ने अपना 100 परसेंट फिल्म में दिया था.
दरअसल विकी कौशल की फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये था. इस पीरियड ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया था. जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. विकी कौशल की फिल्म ने पहले 4 दिनों में ही बजट की रिकवरी कर ली थी. देखना होगा कि ‘राजा शिवाजी’ बजट को पार करने में कितने दिन का समय लेती है?