Akshay Film: अब छत्रपति शिवाजी महाराज बनकर आएंगे अक्षय कुमार, बंद नहीं हुई फिल्म, कब होगी रिलीज?

Himachali Khabar: Akshay Kumar Next film: अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. इस साल की पहली फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हो चुकी है, जो पहले ही हिट हो चुकी है और अब 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. पर दो से तीन फिल्में और भी इस साल आएंगी, जिनमें- ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल हैं. खैर, 1 मई को रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज महाराज बनकर आ रहे हैं. पर जल्द ही इसी किरदार में आप अक्षय कुमार को भी देख पाएंगे. जी हां, उनकी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ बंद नहीं हुई है. फिल्म पर अबतक का सबसे सॉलिड अपडेट सामने आ गया है. जानिए फिल्म कब रिलीज होगी?

Akshay Film: अब छत्रपति शिवाजी महाराज बनकर आएंगे अक्षय कुमार, बंद नहीं हुई फिल्म, कब होगी रिलीज?
Akshay Film: अब छत्रपति शिवाजी महाराज बनकर आएंगे अक्षय कुमार, बंद नहीं हुई फिल्म, कब होगी रिलीज?

दरअसल महेश मांजरेकर ने सात साल पहले इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू किया था. जबकि पिक्चर का ऑफिशियल ऐलान नवंबर 2022 में हुआ. जिसके बाद दिसंबर 2022 में शूटिंग शुरू कर दी गई. लेकिन उसके बाद अपडेट सामने आया कि फिल्म का काम रुक गया है, जिसकी वजह फाइनेंशियल दिक्कतों को बताया गया. अब जानिए नए अपडेट ने फैन्स को क्यों खुश कर दिया है. कब की यह फिल्म रिलीज होगी?

छत्रपति शिवाजी महाराज बनकर आएंगे अक्षय

फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ को लेकर खबरें थी कि फिल्म बंद हो गई है. कहीं बताया गया कि अभी तक पूरी नहीं हुई है. लेकिन बॉलीवुड हंगामा पर छपी रिपोर्ट से पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आया है. जिससे पता लगा कि फिल्म का काम पूरी तरह से सही ट्रैक पर है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. साथ ही अभी पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. रिपोर्ट में कहा गया कि इस प्रोसेस में देरी हुई है, लेकिन एक टीम पूरी लगन से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

अक्षय को लेकर क्या अपडेट मिला?

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 25 दिनों तक शूटिंग की है. दरअसल उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है. इसके अलावा महेश मांजरेकर ने इस फिल्म को बहुत बड़े लेवल पर बनाया है. जो कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताई जा रही है. हालांकि, मेकर्स ने अबतक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. पर कहा जा रहा है कि फिलहाल वो 1 जनवरी, 2027 के स्लॉट पर नजर रखे हुए हैं. जल्द ही ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा. फिल्म में अक्षय के अलावा महेश मांजरेकर के बेटे सत्य भी दिखेंगे. वहीं, प्रवीण तरडे, जय दुधाने, हार्दिक जोशी, विशाल निकम, उत्कर्ष शिंदे और विराट माडके भी नजर आएंगे. जो हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ 24 फरवरी, 1674 को हुई ऐतिहासिक नेसरी की लड़ाई पर बेस्ड है. जिसमें सेनापति प्रतापराव गुर्जर के साथ सात बहादुर योद्धाओं ने लड़ाई लड़ी थी. वो जनरल बहलोल खां की विशाल सेना के सामने डटकर खड़े रहे थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *