क्या है कीलेस इग्निशन और बाइक-स्कूटर में कैसे करता है काम? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Himachali Khabar: आज के दौर में दोपहिया वाहन भी तेजी से एडवांस हो रहे हैं. जो फीचर पहले केवल महंगी कारों तक सीमित था, वही अब बाइक और स्कूटर में भी देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक फीचर है कीलेस इग्निशन सिस्टम, जो चाबी की जरूरत को खत्म कर देता है और राइडिंग को ज्यादा आसान बना देता है.

क्या है कीलेस इग्निशन और बाइक-स्कूटर में कैसे करता है काम? जानिए इसके फायदे और नुकसान
क्या है कीलेस इग्निशन और बाइक-स्कूटर में कैसे करता है काम? जानिए इसके फायदे और नुकसान

स्मार्ट की-फॉब दिया जाता है

इस तकनीक में मेंटल की चाबी की जगह एक स्मार्ट की-फॉब दिया जाता है. ये फॉब एक तरह का वायरलेस डिवाइस होता है, जिसे आपको सिर्फ अपने पास रखना होता है. जैसे ही ये बाइक या स्कूटर के करीब आता है, वाहन उसे पहचान लेता है. इसके बाद राइडर को केवल एक बटन दबाना या नॉब घुमाना होता है और इंजन स्टार्ट हो जाता है. पूरा सिस्टम रेडियो सिग्नल के जरिए काम करता है और सही पहचान होने पर ही वाहन सक्रिय होता है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

कीलेस इग्निशन कई फीचर्स से लैस

कीलेस इग्निशन कई सुविधाएं भी प्रदान करता है. इससे न केवल इंजन स्टार्ट किया जा सकता है, बल्कि स्टेयरिंग लॉक खोलना, सीट या फ्यूल टैंक कैप अनलॉक करना भी आसान हो जाता है. कुछ मॉडलों में आंसर बैक फीचर भी मिलता है, जिससे पार्किंग में खड़ी बाइक को आसानी से ढूंढा जा सकता है.

बार-बार चाबी निकालने की जरूरत नहीं होती

इसके फायदों की बात करें तो सबसे बड़ा लाभ सुविधा है. आपको बार-बार चाबी निकालने की जरूरत नहीं होती, जिससे रोजाना इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है. सेफ्टी के लिहाज से भी ये बेहतर है, क्योंकि बिना सही की-फॉब के वाहन स्टार्ट नहीं हो सकता. इसके अलावा, ये तकनीक बाइक को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक भी देती है.

ये पूरी तरह बैटरी पर निर्भर

हालांकि इसके कुछ नुकसान भी हैं. ये सिस्टम मैकेनिकल लॉक के मुकाबले ज्यादा जटिल होता है, इसलिए खराबी आने पर मरम्मत महंगी हो सकती है. साथ ही, ये पूरी तरह बैटरी पर निर्भर करता है. अगर की-फॉब की बैटरी खत्म हो जाए, तो परेशानी हो सकती है. नए यूजर्स को शुरुआत में इसे समझने में थोड़ा समय लग सकता है. कभी-कभी सिग्नल में रुकावट या की-फॉब भूल जाने जैसी स्थितियां भी सामने आ सकती हैं.कुल मिलाकर, कीलेस इग्निशन एक स्मार्ट और सुविधाजनक तकनीक है, लेकिन इसे अपनाने से पहले इसके फायदे और सीमाओं को समझना जरूरी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *