Cannes 2026 में छाने को तैयार तारा सुतारिया, इंटरनेशनल मंच पर भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
Himachali Khabar: Tara Sutaria in Cannes 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं और इसकी वजह है उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’. इसके अलावा, तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. खबर है कि तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अभी इस बारे में कुछ भी पब्लिकली नहीं कहा है. इसी बीच तारा सुतारिया को एक बड़ा मौका मिला है. ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले तारा सुतारिया कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने जा रही हैं.

हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और उर्वशी रौतेला जैसे कई सितारे अपना जलवा बिखेर चुके हैं. अब इस लिस्ट में तारा सुतारिया का नाम भी जुड़ने जा रहा है. तारा सुतारिया कान्स 2026 में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खबर है कि तारा सुतारिया कान्स 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
कान्स 2026 में तारा सुतारिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा सुतारिया Toxic की रिलीज से पहले 79वें Cannes Film Festival 2026 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. कान्स 2026 के इंटरनेशनल मंच पर तारा सुतारिया भारत को रिप्रेजेंट करेंगी. Toxic को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि ये डेब्यू उनके करियर के ग्लोबल फेज की शुरुआत साबित हो सकता है.
–
तारा सुतारिया का टॉक्सिक से जुड़ना, जिसने पहले ही ऑडियंस और इंडस्ट्री के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है, वहीं उनके कान्स पहुंचने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. ये ग्लोबल मंच उन्हें सिर्फ पहचान ही नहीं देगा, बल्कि इंटरनेशनल फिल्ममेकर्स, ब्रांड्स और नई कहानियों से जुड़ने का मौका भी देगा.
कान्स 2026 में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा
जहां एक तरह तारा सुतारिया कान्स 2026 में डेब्यू करने वाली हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के इस फैशन इवेंट में शामिल न होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा कान्स 2026 के इवेंट में शामिल नहीं होंगी. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026’ में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि ये इवेंट 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है और उस समय पीसी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी होंगी.