डच राजकुमारियों की हत्या की साजिश का खुलासा, कुल्हाड़ियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, कल पेशी

Himachali Khabar: नीदरलैंड में शाही परिवार को निशाना बनाने की एक खतरनाक साजिश सामने आई है. पुलिस 33 साल के आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने वाली है. उससे फरवरी में हेग से गिरफ्तार किया था. लेकिन साजिश और गिरफ्तारी की जानकारी अब सामने आई है. उस पर आरोप है कि वह डच राजकुमारियों कैथरीना अमालिया (22) और एलेक्सिया (20) की हत्या की योजना बना रहा था.

डच राजकुमारियों की हत्या की साजिश का खुलासा, कुल्हाड़ियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, कल पेशी
डच राजकुमारियों की हत्या की साजिश का खुलासा, कुल्हाड़ियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, कल पेशी

जांच में पता चला कि आरोपी के पास दो कुल्हाड़ियां थीं. इन पर एलेक्सिया, मोसाद और सीग हेल जैसे शब्द लिखे थे. सीग हेल नाजी दौर का नारा है. उसके पास एक हाथ से लिखा नोट भी मिला, जिसमें अमालिया, एलेक्सिया और ब्लडबाथ (खून-खराबा) लिखा था. इससे लगता है कि वह बहुत हिंसक हमला करने की तैयारी में था.

आरोपी की पहचान उजागर नहीं हुई

अधिकारियों ने अभी तक आरोपी का नाम और उसके मकसद की जानकारी नहीं दी है. डच कानून के कारण उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है. उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह मामला उस समय सामने आया जब शाही परिवार 27 अप्रैल को किंग्स डे के मौके पर डोक्कम में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस दौरान सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी गई थी.

कैथरीना अमालिया, राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की बड़ी बेटी हैं और वही आगे चलकर नीदरलैंड की रानी बनेंगी. उनकी बहन एलेक्सिया उत्तराधिकार में दूसरे नंबर पर हैं. यह पहली बार नहीं है जब अमालिया को खतरा मिला है. इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. एक बार ड्रग गैंग ने उन्हें और उस समय के प्रधानमंत्री मार्क रुटे को अगवा करने की योजना बनाई थी.

6 साल पहले रेप की धमकी मिली थी

2020 में एक व्यक्ति ने उन्हें रेप और हिंसा की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें छिपकर रहना पड़ा. 2022 में भी अपराधियों की बातचीत पकड़ी गई थी, जिसमें अमालिया और मार्क रुट्टे को निशाना बनाने की बात थी. उसी साल सुरक्षा कारणों से उन्हें एम्स्टर्डम में अपना स्टूडेंड होम छोड़ना पड़ा और हेग के शाही महल में रहना पड़ा. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

2024 में लगातार खतरे के कारण अमालिया गुपचुप तरीके से मैड्रिड चली गईं, ताकि वहां पढ़ाई पूरी कर सकें और थोड़ी आजादी से रह सकें. रानी मैक्सिमा ने कहा कि इन खतरों का उनकी बेटी की जिंदगी पर बहुत बड़ा असर पड़ा है. अमालिया ने भी कहा कि उन्हें सामान्य जिंदगी, जैसे बाहर घूमना और बाजार जाना, बहुत याद आता है, जो अब उनके लिए आसान नहीं है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *