हिमाचल में बूथ स्तर पर टीमें बनाएगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों का रोस्टर जारी होने के बाद सक्रिय हुई पार्टी

Himachali Khabar: पंचायती चुनावों का आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब हिमाचल कांगे्रस भी एक्षन मोड़ पर आ गई है। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी। इस कड़ी में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर मैदान में उतर कर कार्यकर्ताओं से बैठकें करने के निर्देश जारी किए है। वहीं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में 31 मई से पहले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने है। चुनावों को लेकर सभी पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। उधर, अब प्रदेश में कांग्रेस भी पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि पंचायत चुनावों में बूथ स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा।
ये टीमें धरातल पर मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाएंगी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएंगी। विनय कुमार ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि पदाधिकारी बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की असली ताकत का परीक्षण भी होते हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित करें और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करें। ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.