परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़ सकते…पीस डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई ने खींच दी रेड लाइन
Himachali Khabar: पीस डील पर बातचीत के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई ने बड़ा बयान दिया है. फारस की खाड़ी के आजादी दिवस पर जारी बयान में मुज्तबा ने परमाणु को ईरान की पूंजी बताया. मुज्तबा खामनेई ने कहा कि शैतान अमेरिका होर्मुज के जरिए हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. हम अपनी ताकत किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने परमाणु के साथ-साथ मिसाइल और ड्रोन हथियारों को ईरान की पूंजी करार दिया है.

मुज्तबा ने आगे कहा कि ईरान को बचाने के लिए हजारों लोगों ने शहादत दी है. ऐसे में हम झुक नहीं सकते हैं. होर्मुज स्ट्रेट ईरान की ताकत है. हम इसे बचाए रखेंगे. उन्होंने पर्शियन गल्फ को भगवान का आशीर्वाद और विदेशी लालच का निशाना बताया. उन्होंने कहा कि पर्शियन गल्फ एक ऐसा आशीर्वाद है जो सिर्फ पानी के एक हिस्से से कहीं ज़्यादा है, इसने हमारी पहचान और सभ्यता का एक हिस्सा बनाया है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .