बेटे को मारा टक्कर, पिता को भी 2 किमी तक बोनट पर घसीटा …रुह कंपा देगा हैदराबाद का हिट एंड रन केस
Himachali Khabar: हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के मीरपेट पुलिस स्टेशन इलाके में एक चौंकाने वाली रोड रेज की घटना हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पीड़ित के मुताबिक, एक कार ने पीछे से एक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जिससे पीड़ितों पिता एसके जिलानी और उनके बेटे फैसल और कार ड्राइवर के बीच झगड़ा हो गया. बेटा फैसल को गंभीर चोटें आई. दुर्घटना के बाद, दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. कार को रोकने और ड्राइवर से पूछताछ करने की कोशिश में जिलानी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया.

हालांकि, ड्राइवर ने लापरवाही से भागने की कोशिश की, जिससे जिलानी कार के बोनट पर गिर गया. इस चौंकाने वाले मामले में ड्राइवर जिलानी को बोनट से चिपकाए हुए लगभग 2 किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा, जिससे उसकी जान जा सकती थी. खबर है कि कार बालापुर चौरास्ता से मंडमल्लम्मा चौरास्ता की तरफ तेजी से जा रही थी, जिलानी अभी भी बोनट पर था और आस-पास खड़े लोग हैरान होकर देख रहे थे. आखिरकार, सतर्क स्थानीय लोगों और दूसरे आने-जाने वालों ने बीच-बचाव किया और गाड़ी रोक दी. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
फरार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश जारी
अफरा-तफरी का फायदा उठाकर ड्राइवर पीड़ित को छोड़कर मौके से भाग गया. इस बीच फैसल, जिसे शुरुआती टक्कर और उसके बाद हुई हाथापाई में चोटें आईं, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. फरार ड्राइवर की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारी CCTV फुटेज भी देख रहे हैं और चश्मदीदों के बयान इकट्ठा कर रहे हैं ताकि घटनाओं का क्रम जोड़ा जा सके और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.
मंडामलम्मा चौराहे पर, राहगीरों ने बीच-बचाव करते हुए वाहन को रोक दिया, जिसके चलते ड्राइवर मौके से भाग निकला. जिलानी के बेटे फैसल को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.