रेसिंग लवर्स के लिए खास तोहफा; KTM 450 Rally Replica दमदार परफॉर्मेंस के साथ हुई पेश
Himachali Khabar: KTM 450 Rally Replica 2027 को KTM ने पेश किया है. इसमें वही तकनीक और डिजाइन इस्तेमाल हुआ है जो डकार रेस जीतने वाली फैक्ट्री बाइक्स में होता है.इस खास मॉडल की सिर्फ 100 से थोड़ी ज्यादा यूनिट्स ही दुनिया भर में बनाई जाएंगी, इसलिए ये एक बेहद लिमिटेड एडिशन बाइक है. इसकी मांग हमेशा बहुत ज्यादा रहती है और हर बार यह जल्दी ही बिक जाती है.

ये बाइक ऑस्ट्रिया में स्थित KTM के मोटरस्पोर्ट्स प्लांट में तैयार की जाएगी. इसकी डिलीवरी इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.क्योंकि इसकी संख्या बहुत कम है, इसलिए इसे खरीदना आसान नहीं होगा और इसे पाने के लिए ग्राहकों में काफी होड़ देखने को मिल सकती है.इसमें 449.4 सीसी का सिंगल-सिलेंडर SOHC इंजन लगा है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स और रैली-स्पेश्ल गियरिंग के साथ ब्रेम्बो हाइड्रोलिक क्लच से जुड़ा है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
KTM 450 Rally Replica 2027 का एक और भी खास और बेहद लिमिटेड वर्जन पेश किया गया है, जिसे Luciano Benavides Factory Edition कहा जाता है. ये सिर्फ 8 यूनिट्स में बनाया गया है और इसे Red Bull KTM फैक्ट्री रेसिंग लिवरी में तैयार किया गया है. ये बाइक 2026 डकार रैली में जीत का जश्न मनाने के लिए बनाई गई है.
इस स्पेशल एडिशन में कई प्रीमियम और रेसिंग पार्ट्स दिए गए हैं. इसमें कार्बन फाइबर से बने ब्रेक डिस्क, टैंक पैड, और एक खास “LE” नंबर वाली फ्रेम बैज शामिल है. सीट Selle Dalla Valle ब्रांड की है और इसमें Michelin रैली टायर्स दिए गए हैं जिनमें mousse इंसर्ट लगे हैं, जिससे ऑफ-रोड राइडिंग और भी बेहतर हो जाती है.
बाइक का फ्रेम स्टील ट्रेलिस डिजाइन में बना है, जिसे खास तरीके से हल्का और मजबूत बनाया गया है. इसमें बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी के लिए CNC मशीन्ड पार्ट्स, एल्यूमिनियम हैंडलबार और बड़े फुटपेग दिए गए हैं.सस्पेंशन की बात करें तो इसमें WP का फुली एडजस्टेबल सिस्टम है, जो आगे 304 mm और पीछे 280 mm का ट्रैवल देता है. ये रैली जैसी कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है. बाइक में कुल 35 लीटर फ्यूल कैपेसिटी है, जो तीन टैंकों में बंटी हुई है.