Exit Poll के अनुमानों से गदगद केरल में कांग्रेस गठबंधन UDF, इस नेता को CM बनाने की उठने लगी मांग

Himachali Khabar: पश्चिम बंगाल और केरलम समेत 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. लेकिन इसके पहले ही एग्जिट पोल सर्वे में कुछ राज्यों में बदलाव का दावा किया गया है. सर्वे में केरलम में भी सत्ता परिवर्तन की बात कही गई है. इस दावे के बाद UDF गठबंधन में हलचल तेज हो गई और अब यहां पर अपनी पसंद के नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठने लगी है.

Exit Poll के अनुमानों से गदगद केरल में कांग्रेस गठबंधन UDF, इस नेता को CM बनाने की उठने लगी मांग
Exit Poll के अनुमानों से गदगद केरल में कांग्रेस गठबंधन UDF, इस नेता को CM बनाने की उठने लगी मांग

सर्वे के अनुसार, कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल के इंतजार के बाद सत्ता में लौट रहा है. एग्जिट पोल सर्वे के आने के बाद गठबंधन के अहम सहयोगी IUML ने विपक्ष के नेता VD सतीशन को मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन दिया है. पार्टी का कहना है कि सर्वे में जो पसंद सामने आई है, वह मौजूदा जनभावना को दर्शाती है.

सतीशन के पक्ष में लोगों की रायः थंगल

मलप्पुरम में एग्जिट पोल सर्वे में आए रुझान से जुड़े सवाल पर IUML के प्रदेश अध्यक्ष पनाक्कड़ सादिकली शिहाब थंगल ने कहा, “ऐसा लगता है कि लोगों ने सतीशन के पक्ष में अपनी राय जाहिर की है.” पत्रकारों ने पूछा कि क्या एग्जिट पोल सर्वे में सतीशन के प्रति जो पसंद दिखी है, वह जनमत की अभिव्यक्ति है, तो थंगल ने कहा, “हां, ऐसा हो सकता है. लोगों ने इसी तरह से अपनी राय जाहिर की होगी.”

पत्रकारों ने जब यह सवाल किया कि क्या UDF मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेते समय इस जनभावना को ध्यान में रखेगा, तो IUML नेता थंगल ने कहा कि यह गठबंधन हमेशा से ऐसे विचारों को ध्यान में रखता आया है. उन्होंने कहा, “इस पर फैसला लेना कांग्रेस आलाकमान का काम है, और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जनभावना के अनुरूप ही फैसला लेंगे.” ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

IUML भी अच्छा प्रदर्शन करेगीः थंगल

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर एग्जिट पोल सर्वे में UDF की जीत का अनुमान लगाया गया है. चुनाव परिणाम LDF सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर (Anti-Incumbency) को दर्शा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी अंदरूनी लहर है जो 2024 के लोकसभा चुनावों और 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों में भी साफ तौर पर दिखाई दी थी. थंगल ने IUML की संभावनाओं पर भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी, जिसने 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 20 से 22 सीटें जीत मिल सकती है.

इस कयास पर कि IUML के राष्ट्रीय महासचिव P.K. कुन्हालीकुट्टी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जा सकता है, थंगल ने कहा कि पार्टी ने न तो ऐसा कोई दावा किया है और न ही पार्टी में इस मामले पर कोई चर्चा की गई है. उन्होंने कहा, “हमने कोई दावा नहीं किया है. IUML को वही मिलेगा जिसकी वह हकदार है.”

CPM के वरिष्ठ नेता A.K. बालन की इस आलोचना का जवाब देते हुए कि कुन्हालीकुट्टी को उपमुख्यमंत्री के तौर पर पेश करना जमात-ए-इस्लामी के एजेंडे का हिस्सा है, थंगल ने कहा कि IUML निष्पक्ष होकर काम करता है और धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति अपनी पुरानी प्रतिबद्धता से निर्देशित होता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *