Punjab News: ED की छापेमारी डराने-धमकाने की कोशिश… भगवंत मान का बड़ा हमला
Himachali Khabar: पंजाब सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा के घर ईडी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. कैबिनेट मंत्री के घर पर ईडी के छापे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने हमारे 90 प्रतिशत नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है, जेल भेजा है लेकिन आरोप को साबित नहीं कर पाए. देश की जनता इसे देख रही है.

कैबिनेट मंत्री के घर पर के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ईडी के नोटिस भेजकर हमारे नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है. इस प्रकार लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसे लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही कहते हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
जनता का समर्थन नहीं, एजेंसियों का एक्शन
सीएम भगवंत मान ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जनता के समर्थन से नहीं बल्कि ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग के जरिए चुनाव जीतती है. हमारे तमाम नेताओं को जेल भेजा गया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीव अरोड़ा हमारे विद्युत मंत्री हैं और स्थानीय विभाग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं. लुधियाना उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने भाजपा को बुरी तरह हराया था. मतलब साफ है भाजपा 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए 117 उम्मीदवार भी नहीं मिल पा रहे इसीलिए ईडी भेजकर धमकी देने का काम रही है.
अरविंद केजरीवाल ने भी साधा निशाना
वहीं ईडी की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट साझा किया. जिसमें उन्होंने कहा कि तीन दिनों में ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दूसरी बार छापेमारी की है. अब तक की कार्रवाई में आखिर कितना काला धन बरामद हुआ है? क्या एक भी रुपया बरामद हुआ है? उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि सत्ता के लिए कितनी घटिया राजनीति कर रहे हैं.