Sunny Deol: सनी देओल ने कर ली बड़ी तैयारी, कुछ ऐसा करने जा रहे जो 42 साल में नहीं किया

Himachali Khabar: Sunny Deol Upcoming Movie: सनी देओल बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी आने वाली हर फिल्म का फैंस को इंतजार रहता है. अभी उनके पास ‘लाहौर 1947’, ‘रामायण’ समेत और भी कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें वो आने वाले समय में दिखेंगे. हालांकि, पिछले कुछ समय से वो एक और नई फिल्म को लेकर भी चर्चा चल रहे हैं. खबर आई थी कि वो अब रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें एआर मुरुगदास भी प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं. अब उसी फिल्म को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर सनी देओल के फैंस एक्साइटेड हो जाएंगे.

Sunny Deol: सनी देओल ने कर ली बड़ी तैयारी, कुछ ऐसा करने जा रहे जो 42 साल में नहीं किया
Sunny Deol: सनी देओल ने कर ली बड़ी तैयारी, कुछ ऐसा करने जा रहे जो 42 साल में नहीं किया

दरअसल, ऐसी खबर है कि इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं. वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया है. उनसे जुडे़ एक करीबी सूत्र के हवाले से बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बैक टू बैक एक्शन एंटरटेनर करने के बाद सनी देओल अब बिल्कुल एक नए जोन में जा रहे हैं और उनका कैरेक्टर भी बिल्कुल फ्रेश होने वाला है.

नए अध्याय की शुरुआत

अभी फिल्म का टाइटल तो सामने नहीं आया है, लेकिन ये भी एक तरह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, लेकिन इसमें वो बिल्कुल नए जोन में दिखेंगे और किरदार में ऐसा होगा, जैसे रोल में उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है. ये भी कहा गया कि ये फिल्म सनी देओल के करियर में एक रोमांचक और नए अध्याय की शुरुआत करेगी.

42 सालों के करियर

ऐसे में लग रहा है कि सनी देओल फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की इस फिल्म के साथ जरूर कुछ बड़ा करने वाला है. अब वो ऐसा क्या करेंगे, जो उन्होंने अपने अब तक के 42 साल के करियर में नहीं किया है और जिससे उनके करियर का एक नया चैप्टर शुरू होगा, उनका किरदार किस तरह का होगा, ये सब तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आनी बाकी है. इस फिल्म को बालाजी गणेश डायरेक्ट करने वाले हैं.

ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

सनी देओल ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ से अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद वो लगातार एक्शन फिल्में करते आ रहे हैं. आखिरी बार वो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में दिखे. वहीं अब उनके फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ का इंतजार है, जो 13 अगस्त को रिलीज होगी. उसके बाद दिवाली पर ‘रामायण’ का पहला पार्ट आएगा, जिसमें वो हनुमान के रोल में नजर आएंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *