मारुति और हुंडई का सिरदर्द बनी टाटा की ये कार, टक्कर देने के लिए बनाया नया प्लान

Himachali Khabar: भारत के माइक्रो SUV सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी हलचल होने वाली है. साल 2021 में लॉन्च हुई Tata Punch ने आते ही बाजार में जबरदस्त पकड़ बना ली थी. छोटी साइज, दमदार लुक, अच्छा स्पेस और मजबूत सेफ्टी फीचर्स की वजह से यह कार लोगों की पहली पसंद बन गई. यही कारण है कि आज भी यह अपने सेगमेंट में लीड कर रही है.

मारुति और हुंडई का सिरदर्द बनी टाटा की ये कार, टक्कर देने के लिए बनाया नया प्लान
मारुति और हुंडई का सिरदर्द बनी टाटा की ये कार, टक्कर देने के लिए बनाया नया प्लान

इसकी कीमत लगभग 5.65 लाख रुपये से 10.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और यह कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. लेकिन अब इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा होने वाला है. देश की दो बड़ी कार कंपनियां Maruti Suzuki और Hyundai अपनी नई माइक्रो SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो सीधे तौर पर Tata Punch को चुनौती देंगी. आने वाले समय में माइक्रो SUV सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

मारुति तैयार कर रही ये कार

सबसे पहले बात करें मारुति की नई माइक्रो SUV की, जिसे फिलहाल Y43 कोडनेम दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार कई तरह के इंजन विकल्पों के साथ आ सकती है. इसमें पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड, CNG और इलेक्ट्रिक ऑप्शन मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर या 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इतना ही नहीं, कंपनी इसमें अपना मजबूत हाइब्रिड सिस्टम भी ला सकती है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर होंगे. यह कार भविष्य में Maruti Suzuki Ignis की जगह ले सकती है.

हुंडई इस मॉडल से देगी टक्कर

वहीं दूसरी तरफ, हुंडई भी अपनी नई इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV पर तेजी से काम कर रही है. यह पूरी तरह से भारत में बनी कार होगी. टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका डिजाइन बॉक्सी और मजबूत होगा. इसमें LED टेललाइट्स, चार्जिंग पोर्ट, रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर, रूफ रेल्स और स्पॉइलर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, कई एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *