Honda CB300F vs Suzuki Gixxer 250: कौन सी स्पोर्ट्स बाइक देगी ज्यादा पावर और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस?

Himachali Khabar: अगर आप 300cc के अंदर एक पावरफुल और रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छी बाइक ढूंढ रहे हैं, तो Honda CB300F और Suzuki Gixxer 250 दोनों अच्छे ऑप्शन हैं. ये दोनों स्ट्रीटफाइटर स्टाइल की बाइक्स हैं, यानी इन्हें डेली यूज के साथ-साथ अच्छी परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है.Honda CB300F की कीमत करीब 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, जिससे ये ज्यादा किफायती विकल्प बनती है. वहीं Suzuki Gixxer 250 की कीमत करीब 1.81 लाख रुपये है, जो थोड़ी महंगी है, लेकिन इसका राइडिंग अनुभव और परफॉर्मेंस अलग तरह का महसूस होता है.

Honda CB300F vs Suzuki Gixxer 250: कौन सी स्पोर्ट्स बाइक देगी ज्यादा पावर और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस?
Honda CB300F vs Suzuki Gixxer 250: कौन सी स्पोर्ट्स बाइक देगी ज्यादा पावर और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस?

इंजन और परफॉर्मेंस

होंडा सीबी300एफ में 293 सीसी का इंजन लगा है. ये 24.4 पीएस की पावर और 25.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक दमदार मिड-रेंज परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन की गई है. आसान शब्दों में कहें तो, ये शहरी राइड में तेज स्पीड से चलती है और इसमें बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं होती.

सुजुकी जिक्सर 250 में छोटा 249cc का इंजन लगा है, लेकिन ये 26.5 PS की अधिक पावर जनरेट करता है. हालांकि, इसका टॉर्क 22.2 Nm है और ये हाई RPM पर मिलता है. इसका मतलब है कि तेज स्पीड से चलाते समय, खासकर हाईवे पर, जिक्सर ज्यादा पॉवरफुल महसूस होती है. इसलिए, अगर आप ज्यादातर शहर में चलाते हैं, तो होंडा चलाना आसान लगता है. अगर आपको स्पीड और खुली सड़कों का आनंद लेना है, तो सुजुकी बेहतर ऑप्शन है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

माइलेज और रनिंग

अधिकांश खरीदारों के लिए माइलेज जरूरी होता है. होंडा सीबी300एफ लगभग 30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन 33 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है. सुजुकी जिक्सर 250 लगभग 38 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज प्रोवाइड करती है. ये इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए अधिक किफायती बनाती है.

होंडा CB300F का वज़न 153 किलोग्राम है, जिससे इसे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है. इसमें अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स भी लगे हैं, जो खराब सड़कों पर राइड क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं. वहीं, Gixxer 250 का वज़न 156 किलोग्राम है, जो इसे थोड़ा भारी बनाता है, लेकिन तेज़ गति पर यह ज़्यादा स्थिर महसूस होती है. इसका सस्पेंशन संतुलित राइडिंग के लिए ट्यून किया गया है, जिससे ये शहर की सड़कों और हाइवे दोनों पर आरामदायक है.

Honda CB300F vs Suzuki Gixxer 250: फीचर्स

होंडा में कई दमदार फीचर्स है. CB300F में ट्रैक्शन कंट्रोल (HSTC), असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ-साथ होंडा के सिस्टम के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है. सुजुकी भी अपने राइड कनेक्ट ऐप के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और अलर्ट की सुविधा देती है. दोनों बाइक्स में डिजिटल डिस्प्ले और एलईडी लाइटिंग दी गई है.हालांकि, होंडा को ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा का लाभ मिलता है.

होंडा CB300F की सीट की ऊंचाई 789 मिमी है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स के लिए इसे चलाना आसान हो जाता है. इसकी राइडिंग पोजीशन सीधी और आरामदायक है. सुजुकी जिक्सर 250 की सीट थोड़ी ऊंची (800 मिमी) है और इसमें स्पोर्टी फील आता है. ये भी आरामदायक है, लेकिन होंडा की तुलना में इस पर ज्यादा फोकस रहता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *