होर्मुज स्ट्रेट से हमारे जहाजों को रास्ता मिले…फायरिंग के बाद ईरान से दो टूक बोला भारत

Himachali Khabar: होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर हमले के बाद विदेश मंत्रालय का बयान आया है. जहाजों पर हमले के बाद ईरान के राजदूत मोहम्मद फथअली विदेश मंत्रालय बुलाया गया, जहां विदेश सचिव के साथ बैठक की गई. इस दौरान विदेश सचिव ने बताया कि ईरान के राजदूत के समक्ष दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता जताई गई. साथ ही विरोध भी दर्ज कराया गया.

होर्मुज स्ट्रेट से हमारे जहाजों को रास्ता मिले…फायरिंग के बाद ईरान से दो टूक बोला भारत
होर्मुज स्ट्रेट से हमारे जहाजों को रास्ता मिले…फायरिंग के बाद ईरान से दो टूक बोला भारत

राजदूत मोहम्मद फथअली को याद दिलाया गया कि ईरान भारत मर्चेंट शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा को कितना महत्व देता है .इससे पहले भी ईरान ने भारत जाने वाले कई जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि लेकिन इस बार हुई घटना ने चिंता पैदा कर दी है. उन्होंने राजदूत से भारत के विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया. साथ ही, जल्द से जल्द भारत-बाउंड जहाजों के लिए मार्ग सुविधा फिर से शुरू करने को कहा. इस पर ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है. भारत इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

ईरानी नेवी ने दो भारतीय जहाजों पर की थी गोलीबारी

इससे पहले शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो व्यापारी जहाजों पर फायरिंग हुई है. ये फायरिंग ईरानी नेवी ने की, जिसमें दो भारतीय जहाजों पर गोली चलाई थी. इसके बाद MEA में ईरानी राजदूत को समन किया गया है. साथ ही भारतीय टैंकर पर हमले का विरोध जताने का संदेश दिया है. बताया जा रहा है कि भारतीय जहाज पर यह हमला ओमान के पास हुआ. हालांकि भारत के सख्त रुख के बाद ईरान की तरफ से दोबारा किसी भी तरह की हमले की बात सामने नहीं आई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *