SUV से लेकर लग्जरी सेडान तक, अप्रैल में लॉन्च होंगी MG Majestor, Mercedes CLA और कई शानदार कारें
Himachali Khabar: एमजी मैजेस्टर, जो 20 अप्रैल को लॉन्च हो रही है, फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में ग्लॉस्टर से ऊपर की कैटेगरी में आएगी. इसका टारगेट टोयोटा फॉर्च्यूनर के ऑप्शमन तलाश रहे ग्राहकों को आकर्षित करना है, जिसमें आकार, डीजल इंजन और दमदार लुक पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसकी कीमत 40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

नई मर्सिडीज-बेंज सीएलए जो 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है. ये लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों की सेगमेंट में एंट्री करने का एक बेहतरीन ऑप्शन होगी, जिसकी संभावित कीमत लगभग 60-70 लाख रुपये होगी. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
निसान ग्रेविटे सीएनजी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो ईंधन की बचत को प्राथमिकता देते हैं. इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ईंधन दक्षता को बढ़ाएगी. इसकी कीमत 7-10 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.
टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदारों को टारगेट करेगी. ये इसे शहरी इस्तेमाल के लिए एक व्यावहारिक ऑप्शन बनाती है. इसकी कीमत 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
निसान टेक्टन मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी और हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी. ये अपडेटेड फीचर्स और डिज़ाइन के साथ पेट्रोल इंजन पर फोकस करेगी. इसकी कीमत 12 लाख से 20 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है. खरीदारों के लिए सबसे अहम बात ये होगी कि क्या निसान फीचर्स और सर्विस नेटवर्क के मामले में सेगमेंट की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी.