एक चार्ज में 400KM+ चलने वाली इलेक्ट्रिक कारें, Windsor और Punch भी शामिल
Himachali Khabar: टाटा पंच ईवी (468 किमी तक की रेंज) इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले नए ग्राहकों को आकर्षित करती है. ये कॉम्पैक्ट आकार के साथ-साथ अच्छी रेंज का दावा करती है. इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 शामिल है. शहर में रोजाना ड्राइविंग के लिए ये बढ़िया है.

एमजी विंडसर ईवी (449 किमी तक की रेंज) उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो फीचर्स और केबिन के आराम को प्राथमिकता देते हैं. इसमें एक बड़ी टचस्क्रीन, ADAS और पर्याप्त जगह मिलती है. इसका मुकाबला क्रेटा इलेक्ट्रिक और नेक्सन ईवी शामिल हैं.
टाटा नेक्सन ईवी (489 किमी तक की रेंज) है. ये रोजाना के आने-जाने और कभी-कभार लंबी दूरी की यात्राओं को आसानी से संभालती है. इसके प्रतिद्वंद्वियों में महिंद्रा XUV400 शामिल है. हालांकि चार्जिंग की सुविधा अभी भी शहरों के अनुसार अलग-अलग है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (473 किमी तक की रेंज) उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो इलेक्ट्रिक पावर वाली जानी-पहचानी एसयूवी चाहते हैं. ये डायमेंशन और बेहतरीन फीचर्स से लैस ड्राइविंग का एक्सपीरियंस प्रोवाइड करती है. इसका मुकाबला एमजी विंडसर ईवी से होगा. पेट्रोल एसयूवी से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए ये एक आसान ऑप्शन है.
महिंद्रा XUV400 (456 किमी तक की रेंज) उपयोगी रेंज और सरल परफॉर्मेंस पर बेस्ड है. ये उन ग्राहकों के लिए सही है जो शहर और हाईवे दोनों जगह गाड़ी चलाते हैं. इसके प्रतिद्वंद्वियों में टाटा नेक्सन ईवी शामिल है. गाड़ी चलाने का एक्सपीरियंस चार्जिंग की सुविधा पर निर्भर करता है, लेकिन इसकी रेंज रोजाना इस्तेमाल में बार-बार चार्जिंग पर जाने की ज़रूरत को कम करने में मदद करती है.