एशिया में अमेरिका को मिला नया खिलाड़ी, चीन के बदले यहां से खरीदेगा रेयर अर्थ मैटेरियल

Himachali Khabar: रेयर अर्थ मैटेरियल की कमी से जूझ रहे अमेरिका को एशिया में नया खिलाड़ी मिल गया है, उसका नाम मलेशिया है. दरअसल, मलेशिया में भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल मिलने की खबर है, जिसके बाद अमेरिका ने मलेशिया के साथ डील शुरू कर दी है. अमेरिका मलेशिया से वे सभी रेयर अर्थ मैटेरियल खरीदेगा, जो अब तक वह चीन से खरीद रहा था. अमेरिका की कोशिश रेयर अर्थ मैटेरियल के मामले में चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने की है.

एशिया में अमेरिका को मिला नया खिलाड़ी, चीन के बदले यहां से खरीदेगा रेयर अर्थ मैटेरियल
एशिया में अमेरिका को मिला नया खिलाड़ी, चीन के बदले यहां से खरीदेगा रेयर अर्थ मैटेरियल

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक ईरान जंग के बाद अमेरिका को भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल की जरूरत है. अब तक अमेरिका चीन से ही इसे खरीदता रहा है, लेकिन अब उसकी कोशिश इसे मलेशिया से खरीदने की है.

मलेशिया कैसे बन गया नया खिलाड़ी?

रिपोर्ट के मुताबिक कुआंतान के पास भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल मिलने की खबर है. इसे निकालने के लिए मलेशिया ने एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी के साथ समझौता किया है. यह कंपनी मलेशिया के रेयर अर्थ को निकालेगा. साथ ही कंपनी यह भी सुनिश्चित करेगा कि और किन किन जगहों पर रेयर अर्थ मैटेरियल दबा है.

हाल के दिनों में मलेशिया सरकार ने नॉन रेडिएक्टिव रेयर अर्थ की खोज की है. सरकार का कहना है कि उसके 9 राज्यों में 2.7 लाख टन रेयर अर्थ रेसोर्ज हैं. मलेशिया ने इसे निकालने के लिए प्रोसेसिंग कैपिसिटी को बढ़ाने की बात कही है. एक अनुमान के मुताबिक मलेशिया के पास 15-20 लाख टन तक रेयर अर्थ मैटेरियल हो सकता है.

पेंटागन से करीब 1 बिलियन डॉलर की डील

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक पेंटागन और मलेशिया के बीच रेयर अर्थ को लेकर एक डील हुई है. यह डील करीब 1 बिलियन डॉलर की है. यह एक प्रीलिमिनरी डील है. इन पैसों का इस्तेमाल मलेशिया रेयर अर्थ को निकालने और आगे के विकास के लिए करेगा. पेंटागन ने इस डील को आगे बढ़ाने की भी बात कही है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका को भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल की जरूरत है. अमेरिका को मिसाइल, रडार सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम जैसे हथियार विकसित करने के लिए रेयर अर्थ मैटेरियल की जरूरत होती है.

रेयर अर्थ मैटेरियल पर चीन का दबदबा है. दुनिया में 90 प्रतिशत रेयर अर्थ मैटेरियल की सप्लाई चीन से ही होती है. अमेरिका ने उसके दबदबे को खत्म करने के लिए अब मलेशिया को सेट किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *