कम बजट में स्टाइलिश SUV! 2026 हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलता है खास, टाटा पंच को देती है टक्कर
Himachali Khabar: फेसलिफ्ट हुंडई एक्सटर की डिजाइन में कई हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं. आगे की तरफ इसमें नया ग्रिल ट्रीटमेंट दिया गया है, जहां एक्सटर लेटरिंग कनेक्टेड ग्लॉस ब्लैक पैनल में दी गई है जो डीआरएल्स क्लस्टर को आपस में जोड़ रही है.

राइडिंग के लिए इसमें नए डिजाइन के 15-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें ऊपर की तरफ ब्लैक रूफ रेल्स, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम्स) भी दिए गए हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
इस एसयूवी कार में नए डिजाइन के रियर बंपर के साथ सिल्वर एक्सेंट और फॉक्स डिफ्यूजर दिया गया है, जो इसमें अच्छा कॉन्ट्रास्ट जोड़ रहा है. एक्सटर फेसलिफ्ट गाड़ी में अच्छी बूट स्पेस मिलती है जो कि लंबी दूरी के सफर में कुछ केबिन बैग्स और हैंडबैग को रखने में काफी प्रेक्टिकल साबित होती है.
हुंडई एक्सटर न्यू मॉडल में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले (वायर्ड-2-वायरलेस अडेप्टर के जरिए) और रियर पैसेंजर के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं.नई हुंडई एक्सटर की कीमत 5.80 लाख रुपये से 9.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसका मुकाबला टाटा पंच और सिट्रोएन सी3 से है.
इस माइक्रो एसयूवी कार में ऑटो हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, 4-स्पीकर म्यूज़िक सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर भी दिए गए हैं.