चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री ने अचानक खोला इमरजेंसी गेट, एयर अरबिया फ्लाइट में मचा हड़कंप
Himachali Khabar: चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के एक यात्री ने बाद एक एयर अरेबिया के विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलकर उससे कूद जाने की कोशिश की. शारजाह से आने वाली फ्लाइट G9-471 को Airbus A320 ऑपरेट कर रहा था. इसकी लैंडिंग सुबह लगभग 3:23 पर हुई. अधिकारियों ने बताया कि ये घटना लैंडिंग के एक मिनट बाद टैक्सीवे पर हुई, जिससे विमान रुक गया. अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट अधिकारियों को सुरक्षा एहतियात के तौर पर सुबह 3:25 बजे मुख्य रनवे (07/25) बंद करना पड़ा.

चेन्नई एयरपोर्ट दक्षिण भारत के प्रमुख एविएशन हब में से एक है. ये एक-दूसरे को काटते हुए रनवे के साथ काम करता है. इसमें मुख्य रनवे 07/25, और दूसरा रनवे 12/30 है. ये एयरपोर्ट हर साल 20 मिलियन से ज्यादा यात्रियों को संभालता है और खाड़ी क्षेत्र को जोड़ने वाली फ्लाइट्स के लिए एक मुख्य गेटवे का काम करता है. एक अधिकारी ने बताया कि यात्री की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के तौर पर हुई है. ये टैक्सीवे V पर विमान के इमरजेंसी एग्जिट से कूद गया. ये घटना सुबह लगभग 3:25 बजे हुई.
बे में पार्क किया गया विमान
एक अधिकारी ने बताया कि विमान को सुबह करीब 4:25 बजे ही खींचकर एक बे में पार्क किया गया. यहां रनवे पर ऑपरेशन सुबह करीब 4:35 बजे फिर से शुरू हो गए. दूसरे अधिकारी के मुताबिक, मुख्य रनवे के उपलब्ध न होने के दौरान, कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) पर शिफ्ट कर दिए गए थे. अधिकारियों के मुताबिक, लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट, BA0035, को रनवे बंद होने के कारण बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने ये भी बताया कि इस दौरान कम से कम पांच फ्लाइट्स में देरी हुई, जिनमें दोहा, अहमदाबाद और दुबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं. इनमें 35-40 मिनट तक की देरी हुई. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
तीसरे अधिकारी ने बताया कि रनवे बंद होने के दौरान, बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट 6E-1061 और अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट EY-0341 जैसी फ़्लाइट्स को रनवे 12 से रवाना किया गया. अबू धाबी से आने वाली एक फ्लाइट्स को भी सेकेंडरी रनवे पर ही उतारा गया.