बिहार कैबिनेट विस्तार: दिल्ली में अमित शाह से CM सम्राट की मुलाकात, क्या 15-15 के फॉर्मूले पर लग गई मुहर?

Himachali Khabar: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार आज फाइनल हो जाएगा. दिल्ली में सीएम सम्राट की आज गृह मंत्री अमित शाह से निर्णायक मुलाकात हुई. इसके पहले जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात हो चुकी है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की देश की राजधानी दिल्ली में मौजूदगी और उनकी अमित शाह से होने वाली अहम मुलाकात ने सियासी पारा बढ़ा दिया है.मौजूदा समय में बिहार की सियासत एक बड़े फैसले के मुहाने पर खड़ी है.

बिहार कैबिनेट विस्तार: दिल्ली में अमित शाह से CM सम्राट की मुलाकात, क्या 15-15 के फॉर्मूले पर लग गई मुहर?
बिहार कैबिनेट विस्तार: दिल्ली में अमित शाह से CM सम्राट की मुलाकात, क्या 15-15 के फॉर्मूले पर लग गई मुहर?

बिहार में लंबित कैबिनेट विस्तार पर आखिरी मुहर लग गई है. बीजेपी और जेडीयू के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसके तहत भाजपा के 13 और जेडीयू के 12 मंत्री शामिल हो सकते हैं. लोजपा रा, हम और रालोमो को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी. दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी. इस बातचीत को भी कैबिनेट विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट की घोषणा हो सकती है.

रक्षा मंत्री से भी की मुलाकात

सीएम सम्राट चौधरी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ रेल मंत्री से भी दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक एक्स पोस्ट में कहा कि रक्षा मंत्री के समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से “विकसित बिहार” के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई. सीएम सम्राट चौधरी लगातार बैठकें कर रहे हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

2 मई को भी उन्होंने जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी से भी मुलाकात की. अशोक चौधरी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. यहां जेडीयू और बीजेपी के बीच मौजूदा हालात पर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई. बिहार के जेडीयू नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी इस बातचीत के समय मौजूद रहे. बिहार की राजनीति के लिहाज से ये बैठकें काफी अहम हैं क्योंकि नए सीएम चुनने के बाद से राज्य में कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *