Peddi OTT Deal: पोस्टपोन का नहीं पड़ा असर, इतने करोड़ में बिकी ‘पेड्डी’, इस ओटीटी प्लैटफॉर्म ने राम चरण की फिल्म के लिए खोला खजाना
Himachali Khabar: Ram Charan Peddi OTT Deal: ‘आरआरआर’ फेम सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ फाइनली 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है. पिछले कुछ वक्त से कई फिल्मों की रिलीज़ कई बार टली. इनमें ‘पेड्डी’ भी शामिल रही. पर 1 मई को मेकर्स ने कंफर्म कर दिया कि वो अगले महीने की चार तारीख को फिल्म रिलीज़ कर रहे हैं. अब रिलीज़ डेट के बाद फिल्म की ओटीटी डील के बारे में भी बड़ी जानकारी सामने आ गई है. पता चला है कि ‘पेड्डी’ के लिए मेकर्स ने ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ एक बड़ी डील कर की है और फिल्म के पोस्टपोन होने का उस डील पर कोई असर नहीं पड़ा है.

‘पेड्डी’ की ओटीटी डील के बारे में 123 तेलुगू ने एक रिपोर्ट की है. इसमें दावा किया गया है कि की फिल्म ‘पेड्डी’ को दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने करीब 105 करोड़ रुपये में खरीदा है. लंबे वक्त से ये फिल्म बज़ क्रिएट करने में सफल रही है. ये एक स्पोर्ट्स् ड्रामा है, जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं और उनके साथ इसमें फीमेल लीड के तौर पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं.
रिलीज़ से पहले 100 करोड़ कमाए
ओटीटी डील से साफ है कि ‘पेड्डी’ से हर किसी को उम्मीदें हैं. नेटफ्लिक्स को भी लग रहा है कि ये फिल्म कमाल करने वाली है. यही वजह है कि नेटफ्लिक्स ने इसे खरीदने के लिए अपना खजाना खोल दिया. दरअसल पहले ये फिल्म 30 अप्रैल को आने वाली थी. लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने रिलीज़ टाल दी. बाद में 25 जून को रिलीज़ करने की चर्चा चली, लेकिन जब यश ने अपनी 4 जून को रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन किया तो ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने वही तारीख अपनी फिल्म के लिए फिक्स कर दी. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
‘पेड्डी’ की डील पर नहीं पड़ा असर
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बार बार पोस्टपोन होने की वजह से ‘पेड्डी’ की ओटीटी डील पर असर पड़ा है और फिल्म के रेट में कुछ करोड़ कम कर दिए गए हैं. मगर अब जब डील की खबर सामने आ गई है तब साफ हो गया है कि ‘पेड्डी’ को नुकसान होने वाली रिपोर्ट्स कोरी अफवाह थी. नेटफ्लिक्स के साथ ‘पेड्डी’ के मेकर्स की डील वैसी ही है, जैसी तय हुई थी. यानी काफी पहले ही मेकर्स ने ये डील कर ली थी.