अमेरिका की टेंशन बढ़ी! तीन साल में 5 न्यूक्लियर साइंटिस्ट गायब, पांच मारे गए

Himachali Khabar: आम तौर पर अमेरिका का परमाणु प्रोग्राम पूरी दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाता है. कोई भी देश उसके परमाणु प्रोग्राम में सेंध लगाने की सोच भी नहीं सकता, लेकिन अमेरिका के परमाणु वैज्ञानिकों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. इसकी वजह ये है कि में पिछले 3 साल में परमाणु कार्यक्रम और अंतरिक्ष प्रोग्राम से जुड़े 5 वैज्ञानिक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए और पांच वैज्ञानिकों की मौत हो गई. इन आकंड़ों के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है और जांच कमेटी बनाई गई है.

अमेरिका की टेंशन बढ़ी! तीन साल में 5 न्यूक्लियर साइंटिस्ट गायब, पांच मारे गए
अमेरिका की टेंशन बढ़ी! तीन साल में 5 न्यूक्लियर साइंटिस्ट गायब, पांच मारे गए

ये दस वैज्ञानिक अमेरिका की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली लैबों में काम करते थे. इनमें नासा…लॉस एलामोस, MIT शामिल है. इन वैज्ञानिकों में कई रॉकेट धातु और न्यूक्लियर फ्यूजन जैसे संवेदनशील प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. गायब हुए या मृत पाए गए वैज्ञानिकों के व्यवहार में एक जैसा पैटर्न देखने को मिला. 5 मामलों में वैज्ञानिक अपने घर से बिना फोन, चाबी, पर्स लिए पैदल निकले और फिर वापस नहीं लौटे.

परमाणु से जुड़े ये वैज्ञानिक गायब हो गए

अमेरिकी एयरफोर्स के रिटायर्ड जनरल विलियम नील मैक्कैसलैंड परमाणु फंडिंग से जुड़े प्रोजेक्ट में शामिल थे. वे इस साल 27 फरवरी को घर से गायब हुए. नासा की रॉकेट वैज्ञानिक मोनिका रेजा और परमाणु हथियारों के पुर्जे बनाने वाले स्टीवन गार्सिया भी घर से अचानक गायब हो गए.

गार्सिया अपना फोन और पर्स घर पर ही छोड़कर गए थे. इसी तरह लॉस एलामोस लैब की मेलिसा कैसियास भी गायब हो गई और उनका फोन फैक्ट्री रिसेट मोड में पाया गया. एंथोनी चावेज भी मई 2025 से गायब हो गया.

इसके अलावा कार्ल ग्रिलमेयर नाम के वैज्ञानिक नासा में एस्ट्रो फिजिसिस्ट थे, उनकी घर में घुसकर हत्या कर दी गई. न्यूक्लियर फ्यूजन के वैज्ञानिक नूनो लुरेइरो की भी हत्या कर दी गई. उन पर अज्ञात हमलावरों ने अटैक किया था. इस हमले ने अमेरिकी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

बड़ा सवाल- कौन ले रहा बदला?

विलियम नील मैक्कैसलैंड- परमाणु फंडिंग से जुड़े प्रोजेक्ट में शामिल थे. 27 फरवरी को घर से गायब हो गए. नील अभी कहां पर हैं, इसके बारे में अमेरिकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं है.

मोनिका रेजा- नासा की रॉकेट वैज्ञानिक घर से गायब हो गईं. जून 2025 में आखिरी बार उनकी सार्वजनिक उपस्थिति देखी गई थी. मोनिका अभी कहां पर है, इसके बारे कोई जानकारी नहीं है.

स्टीवन गार्सिया- परमाणु हथियारों के पुर्जे बनाते थे. अचानक घर से गायब हुए. फोन, पर्स घर पर ही छोड़कर गए. इनके बारे में भी पुलिस और खुफिया एजेंसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
एमिली कॉम्पैग्नो

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिना लैविट ने कहा- हम जानकारी जुटा रहे हैं. जैसे ही इस पर ज्यादा जानकारी आएगी. हम आप सभी लोगों से शेयर करेंगे. अभी तो जांच की प्रक्रिया शुरू हुई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *