आज की ताजा खबर LIVE: बिहार के CM सम्राट को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
Himachali Khabar: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रखेंगे. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इस याचिका में खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत पर आदेश को वापस लेने की मांग की है. वहीं मनोनीत सदस्य हरिवंश के आज राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना है. विपक्ष की ओर से उम्मीदवारी का कोई प्रस्ताव नहीं आया है. इसके अलावा सरकार वाणिज्यिक कोयला खदानों की 15वीं नीलामी आज से शुरू करेगी. दुनिया के लिहाज से भी आज का दिन बेहद अहम है, लेबनान में सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिका और ईरान के दूसरे राउंड की वार्ता पर कुछ डेवलपमेंट देखने मिलेगा. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें… ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
