OBC-दलित को हिंदू कहते हो, अधिकार नहीं देते…राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा

Himachali Khabar: लोकसभा में नारी शक्ति वंदन समेत 3 बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जो 20 साल में अचीव नहीं किया, वो मेरी बहन ने 5 साल में अचीव कर लिया. इस दौरान राहुल ने अमित शाह पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि मैंने प्रियंका के बयान पर अमित जी को भी मुस्कुराते हुए देखा.

OBC-दलित को हिंदू कहते हो, अधिकार नहीं देते…राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा
OBC-दलित को हिंदू कहते हो, अधिकार नहीं देते…राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब मैं छोटा था, मुझे अंधेरे से बहुत डर लगता था. हमारे यहां एक बड़ा कुत्ता था, जो मुझ पर और बहन(प्रियंका) पर अटैक किया करता था. हम रात में गार्डेन की ओर जाने से इस वजह से डरा करते थे. एक बार दादी को इसके बारे में पता चला. ये सब मैं सदन में इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इसके पीछ एक बड़ी सीख छिपी हुई है और इसके बारे में एक महिला और मेरी दादी ने मुझे सिखाया है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

राहुल ने कहा कि जब एक बार मेरे पैरेंट्स डिनर पर गए हुए थे तो मेरी दादी उस गार्डन में ले गईं और मुझे वहां बंद कर दिया. राहुल ने कहा कि मेरी दादी ने कुछ पीले रंग की साड़ी पहनी थी. मैं तीन घंटे तक सोचता रहा. मैं डर रहा था और पैर कांप रहे थे. उन्होंने मुझसे पूछा तुम किससे डर रहे हो? मैंने कहा कि दादी मैं सांप, कुत्तों से और बहुत चीजों से डर रहा हूं.उन्होंने मुझसे आकर कहा कि तुम इन सब चीजों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से डर रहे हो. तुम जो सोच रहे हो उस कल्पना से डर रहे हो. तुम्हें अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जो सच्चाई होती है प्राय: अंधकार में होती है. दादी ने कहा कि आपको लड़ना पड़ता है उस अंधकार से, ये वाकई में राजनीतिक लेसन था, जिसका एहसास मुझे आज हो रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *