दिल्ली में नीतीश कुमार का नया ठिकाना, टाइप-8 बंगला आवंटित, ये बड़े नेता होंगे पड़ोसी

Himachali Khabar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली में नया बंगला आवंटित हो गया है. नए बंगले के लिहाज से वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन गए हैं. साथ ही नई व्यवस्था के तहत नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

दिल्ली में नीतीश कुमार का नया ठिकाना, टाइप-8 बंगला आवंटित, ये बड़े नेता होंगे पड़ोसी
दिल्ली में नीतीश कुमार का नया ठिकाना, टाइप-8 बंगला आवंटित, ये बड़े नेता होंगे पड़ोसी

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अब दिल्ली में 9 सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 श्रेणी के बंगले में रहेंगे. उन्हें यहीं आलीशान बंगला आवंटित किया गया है. यह क्षेत्र देश के शीर्ष नेताओं के लिहाज से वीआईपी जोन माना जाता है. एक बंगला उन्हें पटना में भी दिया गया है. पटना में वह 7 सर्कुलर बंगले पर रहेंगे. मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग से नीतीश का अधिकांश सामान 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट कर दिया गया है.

7 सर्कुलर बंगले पर JDU की अहम बैठक

यह आवास 10 सर्कुलर रोड के पास है, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार रहता है. नीतीश के नए 7 सर्कुलर बंगले पर ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अगले हफ्ते सोमवार (20 अप्रैल) को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

3 एकड़ में फैला दिल्ली वाली बंगला

बताया जा रहा है कि दिल्ली के टाइप 8 के बंगले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहते हैं. 9 सुनहरी बाग स्थित बंगले में आने पर नीतीश कुमार अब बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन जाएंगे. वे 8 नंबर वाले बंगले में रहते हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

पूर्व मुख्यमंत्री को आवंटित आवास यह बंगला करीब 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ हाई लेवल की सिक्योरिटी व्यवस्था भी है. इस बंगले में 5 बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और स्टडी रूम के अलावा 6 स्टाफ क्वार्टर भी हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *