500 लीटर से ज्यादा बूट स्पेस वाली टॉप 5 कारें, लंबे सफर और फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट चॉइस
Himachali Khabar: टाटा सिएरा में 622 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी कीमत लगभग 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसमें 19-इंच के एलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीनें, 360-डिग्री कैमरा, और लेवल-2 ADAS जैसे शानदार फीचर्स हैं

एमजी हेक्टर अपनी व्यावहारिकता के लिए जानी जाती है, जिसमें 587 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जो इसे स्पेस और फीचर्स चाहने वाले खरीदारों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती है.
स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस दोनों में 521 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो सेडान कारों के हिसाब से काफी अच्छा है. इनकी कीमत लगभग 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जो वेरिएंट पर निर्भर करती है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
रेनॉल्ट डस्टर 2026 में 518 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे अधिक में से एक है. इसकी कीमत लगभग 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए एक दमदार एसयूवी बनाती है.
टाटा कर्व की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) मॉडल के लिए 19.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.