चहल-तानिया मामले ने ले लिया कानूनी मोड़, क्रिकेटर ने किया मानहानि का केस, एक्ट्रेस बोलीं- मैं ही बदनाम हो रही हूं

Himachali Khabar: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी का मामला बढ़ता जा रहा है . क्यूट मैसेज लिखने को लेकर शुरू हुआ मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है. एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ डिफेमेशन केस दायर कर दिया है, जिसके बाद ये पूरी कॉन्ट्रोवर्सी और ज्यादा चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर पहले से ट्रेंड कर रहे इस मुद्दे ने अब नई दिशा पकड़ ली है और फैंस भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह मामला शुरू कैसे हुआ और अब इसमें नया क्या मोड़ आया है.

चहल-तानिया मामले ने ले लिया कानूनी मोड़, क्रिकेटर ने किया मानहानि का केस, एक्ट्रेस बोलीं- मैं ही बदनाम हो रही हूं
चहल-तानिया मामले ने ले लिया कानूनी मोड़, क्रिकेटर ने किया मानहानि का केस, एक्ट्रेस बोलीं- मैं ही बदनाम हो रही हूं

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब ने पैपराजी से बातचीत के दौरान दावा किया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर क्यूट कहा था. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये बात इतनी वायरल हो जाएगी. हाल ही में तानिया का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि चहल ने उन पर डिफेमेशन केस यानी मानहानि का केस किया है. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि उन पर कितने का केस दायर है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

‘लोग मुझे गंदा बोल रहे हैं’

तानिया ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, ‘पिछला जो वीडियो वायरल हुआ, वो नॉर्मल बातचीत थी. लेकिन ये इतना बढ़ जाएगा मुझे ये नहीं लगा था और मुझे ही लोग ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. मैं ही ज्यादा बदनाम हो रही हूं, उनका तो ठीक है. उनका तो कुछ हो ही नहीं, उन्हें तो कोई कुछ बोल ही नहीं रहा है, सब मेरे खिलाफ है और डिफेमेशन का केस भी मेरे पर कर दिया है. क्यूट वाला मैसेज उन्होंने किया, ट्रोल हो रही हूं मैं, लोग मुझे गंदा बोल रहे हैं.’

वीडियो हटाने के लिए मैसेज

एक्ट्रेस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की रिएक्शन आ रहे हैं और मामला तेजी से फैल गया. अब तानिया ने बताया है कि इस पूरे मामले में उन्हें ही ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है और उनकी इमेज पर असर पड़ रहा है. इससे पहले एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया था कि वायरल वीडियो के बाद चहल की टीम की ओर से वीडियो हटाने को लेकर मैसेज भी भेजा गया था. ये सारा मामला एक मैसेज से शुरू हुआ, जो कि चहल ने 2023 में भेजा था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *