Hansika Motwani On Divorce: तलाक के बाद पहली बार अपने रिश्ते को लेकर बोलीं हंसिका मोटवानी, कहा- कोई पछतावा नहीं
Himachali Khabar: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. एक्ट्रेस की शादी और तलाक को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी बात सभी के सामने रखी है. हंसिका ने अपने टूटे रिश्ते और शादी खत्म होने पर बात करते हुए कहा कि जिंदगी में कभी-कभी गलत ट्रेन में चढ़ जाने से बेहतर है कि सही समय पर उतर जाया जाए. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर उनका तलाक चर्चा का विषय बन गया है और फैंस भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनकी शादी में क्या हुआ.

ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद ही वो बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना माना नाम बन गईं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा काफी बढ़ गई. दरअसल, हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खटूरिया की शादी कुछ साल पहले धूमधाम से हुई थी, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं. बताया जा रहा था कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे और आखिरकार आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया.
2026 में फाइनल हुआ तलाक
हंसिका मोटवानी और सोहेल खटूरिया का मार्च 2026 में तलाक फाइनल हुआ और इसके बाद हंसिका ने इस पूरे मामले पर अब अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है और वो अब अपने जीवन में आगे बढ़ने पर ध्यान दे रही हैं. हाल ही में हंसिका एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मुश्किल वक्त में उनकी फैमिली उनके साथ खड़ी थी.
–
परिवार का मुझे पूरा साथ मिला
एक्ट्रेस ने कहा, ‘लोगों को क्लिकबेट चाहिए था, उन्हें मिल गया, उन्हें हेडलाइन चाहिए थी, वो भी मिल गई. मैंने कभी सफाई नहीं दी और ना ही दूंगी, क्योंकि इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता, मुझे कोई पछतावा नहीं है. अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हों, तो तकलीफ सहने से बेहतर है कि समय रहते उतर जाएं. मेरे परिवार का मुझे पूरा साथ मिला है. मुझे कोई अफसोस नहीं है, मैं जहां हूं बहुत खुश हूं.’ ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
मां-भाई को भी नहीं पता वजह
आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी मां और मेरे भाई दोनों ने कहा था कि अगर तुम कंफर्टेबल नहीं हो, तो इसे मत निभाओ. उन्होंने मुझे बहुत मुश्किल दौर में देखा है, मैं आम तौर पर बहुत खुश और हंसने-मुस्कुराने वाली इंसान हूं, लेकिन उस समय मैं काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी, जो उनके लिए भी चिंता की बात थी. सच कहूं तो आज तक किसी को नहीं पता कि हमारे बीच क्या हुआ और यही बेहतर है. मैं हमेशा कहती हूं कि दो लोगों के बीच जो भी होता है, उसे वही दोनों जानते हैं.