ड्यूल और सिंगल चैनल ABS में क्या है फर्क, कैसे यह तकनीक बचाती है आपकी जान?

Himachali Khabar: आज के समय में मोटरसाइकिल चलाते समय सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है. इसी वजह से एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) तकनीक अब लगभग हर नई बाइक में देखने को मिल रही है. यह सिस्टम खास तौर पर अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में राइडर को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है.

ड्यूल और सिंगल चैनल ABS में क्या है फर्क, कैसे यह तकनीक बचाती है आपकी जान?
ड्यूल और सिंगल चैनल ABS में क्या है फर्क, कैसे यह तकनीक बचाती है आपकी जान?

जब कोई राइडर तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाता है, तो कई बार टायर की पकड़ कम हो जाती है और पहिए लॉक हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में बाइक फिसल सकती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है. इस समस्या को खत्म करने के लिए ABS तकनीक विकसित की गई, जो ब्रेक लगाते समय पहियों को लॉक होने से रोकती है.

क्या होता है ABS और कैसे करता है काम?

ABS एक एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम है, जो बाइक के पहियों पर लगे सेंसर की मदद से काम करता है. ये सेंसर लगातार पहियों की स्पीड पर नजर रखते हैं. जब आप ब्रेक लगाते हैं और सिस्टम को लगता है कि पहिया लॉक होने वाला है, तो यह तुरंत ब्रेक प्रेशर को कम-ज्यादा करता है. इस पूरी प्रक्रिया को एक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) संभालती है, जिसे ABS मॉड्यूल भी कहा जाता है. इसका फायदा यह होता है कि बाइक स्लिप नहीं होती और राइडर बाइक पर कंट्रोल बनाए रखता है. ABS दो प्रकार के होते हैं ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

सिंगल चैनल ABS

यह सिस्टम केवल आगे वाले पहिए पर काम करता है. बाइक की ब्रेकिंग का बड़ा हिस्सा फ्रंट ब्रेक से होता है, इसलिए यह सिस्टम कई मामलों में पर्याप्त माना जाता है.

ड्यूल चैनल ABS

यह सिस्टम आगे और पीछे दोनों पहियों पर काम करता है. यह ज्यादा एडवांस और सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इससे दोनों पहियों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है.

दोनों में क्या है फर्क?

सिंगल चैनल ABS जहां बेसिक सेफ्टी देता है, वहीं ड्यूल चैनल ABS ज्यादा बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है. ड्यूल सिस्टम में राइडर दोनों ब्रेक का पूरा इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बाइक जल्दी रुकती है और कंट्रोल भी बना रहता है. सड़क पर रोजाना चलने के लिए ड्यूल चैनल ABS वाली बाइक ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है. वहीं ऑफ-रोड या ट्रेल राइडिंग में सिंगल चैनल ABS भी उपयोगी हो सकता है.

ड्यूल चैनल ABS के बड़े फायदे

  • तेज या अचानक ब्रेक लगाने पर भी पहिए लॉक नहीं होते, जिससे बाइक फिसलने का खतरा कम हो जाता है.
  • ABS की मदद से आप ज्यादा जोर से ब्रेक लगा सकते हैं, जिससे बाइक कम दूरी में रुक जाती है.
  • फिसलन भरी सड़क पर भी राइडर बाइक को आसानी से कंट्रोल कर सकता है.
  • ABS ब्रेक को बार-बार हल्का-हल्का रिलीज करता है, जिससे बाइक स्लिप नहीं होती.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *