Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: विद्या का 8 साल पुराना ‘काला’ सच आया सामने! क्या अभिरा कर पाएगी अरमान के सामने पर्दाफाश?

Himachali Khabar: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ अभिरा, मायरा का केस जीतने के लिए अपनी जान लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में दफन 8 साल पुराना एक ऐसा सच अभिरा के हाथ लग गया है, जिसने उसके पैरों तले से जमीन खिसका दी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: विद्या का 8 साल पुराना ‘काला’ सच आया सामने! क्या अभिरा कर पाएगी अरमान के सामने पर्दाफाश?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: विद्या का 8 साल पुराना ‘काला’ सच आया सामने! क्या अभिरा कर पाएगी अरमान के सामने पर्दाफाश?

के लेटेस्ट एपिसोड में सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब अभिरा ने छिपकर विद्या और काजल की बातचीत सुन ली. अभिरा ये जानकर सन्न रह गई कि 8 साल पहले उसे और अरमान को अलग करने वाली कोई और नहीं, बल्कि उसकी प्यारी ‘विद्या मां’ ही थीं.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

बाहर आया विद्या का सच

काजल ने जब विद्या को घेरा, तब सच बाहर आ गया. विद्या ने ही मायरा की कस्टडी के पेपर्स के साथ ऐसी हेरफेर की थी कि अरमान और अभिरा के बीच कभी न खत्म होने वाली गलतफहमी पैदा हो गई. अभिरा को अब समझ आ गया है कि जिस रिश्ते को वो अपनी गलती मान रही थी, उसका शिकार उसे जानबूझकर बनाया गया था. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

अरमान के लिए ‘दंगल’ में उतरा प्यार

कहानी में एक्शन का तड़का तब लगा जब कोयल (विटनेस) का पता लगाने के लिए अरमान और अभिरा एक पहलवान के पास पहुंचे. जब पहलवान ने कोयल से मिलने देने से मना कर दिया, तब अरमान ने अपनी वकील पत्नी और मायरा के हक के लिए अखाड़े में उतरने का फैसला किया. अरमान ने पहलवान को खुली चुनौती दे दी है, “अगर मैं जीता, तो कोयल को हमारे साथ कोर्ट चलना होगा.”

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

पोद्दार हाउस में ‘सास-बहू’ की जंग

इधर घर के अंदर भी माहौल काफी गर्म है. मनीषा ने खुलकर अभिरा का साथ दिया है, जिससे विद्या भड़क गई है. विद्या ने न सिर्फ अभिरा का अपमान किया, बल्कि तान्या के परिवार को भी नीचा दिखाया. दादी सा यानी कावेरी ने विद्या को उसकी निगेटिविटी के लिए फटकार लगाई है, लेकिन विद्या अपनी जिद पर अड़ी है. उसे डर है कि कहीं उसका 8 साल पुराना राज सबके सामने न आ जाए.

क्या टूट जाएगा अभिरा का भरोसा?

आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कोर्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण है. मित्तल का वकील दावा कर रहा है कि मायरा के खिलाफ कोई गवाह नहीं है. अभिरा जज से अरमान का इंतजार करने की विनती करती है, लेकिन जज फैसला सुनाने ही वाले होते हैं कि तभी अरमान कोर्ट पहुंचता है. लेकिन अरमान की हालत और उसका टूटा हुआ चेहरा देखकर लग रहा है कि कुछ बहुत बुरा हुआ है. अब क्या अरमान गवाह ला पाया? क्या अभिरा विद्या के धोखे का सच अरमान को बता पाएगी? ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *