NESCO म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में बड़े खुलासे, एक एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे सुराग

Himachali Khabar: NESCO Concert Drug Overdose Case: नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुई ड्रग ओवरडोज मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. जिसका फिल्म इंडस्ट्री से तगड़ा कनेक्शन सामने आया है. पुलिस ने 33 साल की एक्ट्रेस जिया जैकब को मीरा रोड से गिरफ्तार किया है. जांच से एक्ट्रेस को लेकर कई बड़ी जानकारी सामने आई है. जिसके मुताबिक, जिया जैकब के बैंक खाते में लाखों रुपये के ट्रांजैक्शन हुए हैं. बताते चलें कि जिया जैकब फिल्म इंडस्ट्री में बतौर साइड एक्ट्रेस काम कर रही थीं. वहीं, एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती रही हैं.

NESCO म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में बड़े खुलासे, एक एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे सुराग
NESCO म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में बड़े खुलासे, एक एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे सुराग

पुलिस की जानकारी में पता लगा कि जिया जैकब और आरोपियों के बीच लेन-देन चल रहा था. वहीं, आरोपी आयुष के साथ चैटिंग हिस्ट्री भी पुलिस के हाथ लग गई है, जिसके बाद जिया को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को लग रहा है कि, यह रकम नेस्को ड्रग्स मामले के दूसरे आरोपियों ने उसके खाते में भेजी थी.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला मुंबई के गोरेगांव ड्रग्स केस से जुड़ा हुआ है. 11 अप्रैल को गोरेगांव के NESCO एग्जिबिशन सेंटर में कॉन्सर्ट हुआ. जहां दो एमबीए छात्रों की मौत हो गई और फिर यह मामला सामने आया था. जिसके बाद कॉन्सर्ट में ड्रग्स की तस्करी के नेटवर्क की भी जानकारी सामने आ गई. यह भी पता लगा कि शहर के हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में 3 से 4 लोग ड्रग्स की सप्लाई करते हैं. अब इसी मामले में एक एक्ट्रेस का नाम सामने आया है. जी हां, पुलिस ने एक्ट्रेस जिया जैकब को मीरा रोड से गिरफ्तार किया है. वहीं उनके बैंक अकाउंट में लाखों रुपये के ट्रांजैक्शन की जानकारी भी मिली है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

पुलिस को शक है कि जिया जैकब का नशे के मटैरियल सप्लाई में भी हाथ हो सकता है. फिलहाल एक्ट्रेस से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. और इस रैकेट से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश भी जारी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *