Range Rover Autobiography भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹1.60 करोड़, 242 km/h टॉप स्पीड

Himachali Khabar: ब्रिटिश ऑटोमेकर Land Rover ने भारत में अपनी नई लग्जरी SUV Range Rover Autobiography को लॉन्च कर दिया है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.60 करोड़ रखी गई है. खास बात यह है कि कंपनी अब इस मॉडल को भारत में ही असेंबल कर रही है, जिससे इसकी कीमत को थोड़ा किफायती रखा गया है. यह SUV 3.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जबकि 4.4 लीटर V8 इंजन वाला मॉडल अभी भी पूरी तरह से इंपोर्ट (CBU) के रूप में बेचा जाएगा.

Range Rover Autobiography भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹1.60 करोड़, 242 km/h टॉप स्पीड
Range Rover Autobiography भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹1.60 करोड़, 242 km/h टॉप स्पीड

Autobiography का डिजाइन काफी प्रीमियम है. इसमें 22-इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनका साटन ब्लैक फिनिश इसे और भी शानदार बनाता है. इसके अलावा रेड ब्रेक कैलिपर्स और खास Autobiography बैजिंग इसे अलग पहचान देते हैं. इस SUV में सॉफ्ट-क्लोज डोर्स और डायनामिक एक्सटीरियर पैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा लक्जरी बनाते हैं. इसके अन्य फीचर्स में जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, हीटेड और ऑटो-डिमिंग ORVMs (साइड मिरर) शामिल हैं. यह कार Borasco Grey, Ostuni Pearl White, Santorini Black और Carpathian Grey जैसे कई रंगों में उपलब्ध है.

एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस

यह फ्लैगशिप SUV कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव डिफरेंशियल, टॉर्क वेक्टरिंग, ऑल-व्हील स्टीयरिंग और टेरेन रिस्पॉन्स प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही डायनामिक एयर सस्पेंशन और डायनामिक रिस्पॉन्स प्रो सिस्टम ड्राइविंग को और स्मूद और कंफर्टेबल बनाते हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

इंजन और परफॉर्मेंस भी है दमदार

नई Range Rover Autobiography में 3.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. डीजल इंजन 346 bhp की पावर और 700 Nm टॉर्क देता है और पेट्रोल इंजन 394 bhp की पावर और 550 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. यह SUV सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 242 km/h है. वहीं, 4.4 लीटर V8 इंजन वाला मॉडल 522 bhp की पावर और 750 Nm टॉर्क देता है. यह वर्जन सिर्फ 4.5 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 250 km/h है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *