Jyoti Singh Viral Video: पवन सिंह से बिगड़े रिश्ते के बीच मां बनना चाहती हैं ज्योति सिंह, मांगी बच्चे की मन्नत, बोलीं- शादी का क्या होगा

Himachali Khabar: Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. काफी लंबे समय से उनकी शादी को लेकर बात हो रही है, पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की है. हालांकि दोनों के रिश्तों में दरार चल रही है, लेकिन एक बार फिर से उनकी पत्नी ज्योति सिंह चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर ज्योति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने मन्नत की बात कर रही हैं.

Jyoti Singh Viral Video: पवन सिंह से बिगड़े रिश्ते के बीच मां बनना चाहती हैं ज्योति सिंह, मांगी बच्चे की मन्नत, बोलीं- शादी का क्या होगा
Jyoti Singh Viral Video: पवन सिंह से बिगड़े रिश्ते के बीच मां बनना चाहती हैं ज्योति सिंह, मांगी बच्चे की मन्नत, बोलीं- शादी का क्या होगा

साल 2018 में और ने शादी की थी, कुछ वक्त तो दोनों का रिश्ता ठीक चला, लेकिन बाद में ज्योति ने अपने सोशल मीडिया के जरिए पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में ला दिया. हाल ही में ज्योति के एक इमोशनल बयान की वजह से उनकी चर्चा हो रही है. पति से अलग रहने के बावजूद ज्योति ने अपने दिल की ऐसी इच्छा जाहिर की है, जिसने फैंस को चौंका भी दिया और साथ ही इमोशनल भी कर दिया है.

ज्योति ने मांगी है खास मन्नत

ज्योति ने अपनी बहन जूही के व्लॉग में खुलकर बात की है, उन्होंने बताया है कि भगवान महादेव से मन्नत भी मांगी है. ज्योति सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें बनारस आना बेहद पसंद है और वो खुद को महादेव की भक्त मानती हैं. उन्होंने कहा कि यहां आने से उन्हें शांति मिलती है और इसी दौरान उन्होंने एक खास मन्नत मांगी है. हालांकि, पहले उन्होंने मन्नत का खुलासा नहीं किया, लेकिन बाद में अपने भांजे को गोद में उठाकर इशारों-इशारों में बताया कि उनकी इच्छा एक बच्चे की है. उन्होंने कहा, आप वो मन्नत इसके रूप में देख सकते हैं, बाकी जब पूरी होगी तो मैं जरूर बताऊंगी.

ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

बहनों के साथ रहने की प्लानिंग

इस दौरान ज्योति ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी शादी का क्या होगा. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर भविष्य में उनकी और उनकी बहनों की शादी नहीं होती है, तो तीनों एक साथ रहकर ‘फ्रेंड्स सीरीज’ की तरह जिंदगी बिताएंगी. ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और तब से दोनों अलग रह रहे हैं, हालांकि उनका तलाक अभी तक नहीं हुआ है. इसी बीच ज्योति का मां बनने की इच्छा जाहिर करना फैंस के लिए हैरान करने वाला है और इसने एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *