पहली बार जमैका पहुंचे जयशंकर, 10 मई तक करेंगे 3 कैरेबियाई देशों का दौरा, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Himachali Khabar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहली बार जमैका अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे. यहां विदेश मंत्री की कैरिबियन देश के नेतृत्व, कारोबारी समुदाय और भारतीय मूल के लोगों से बातचीत हो सकती है. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में लिखा कि जमैका की अपनी पहली यात्रा के लिए किंग्स्टन पहुंचकर मुझे खुशी हुई. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री कामिना जे. स्मिथ की तरफ से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं.

पहली बार जमैका पहुंचे जयशंकर, 10 मई तक करेंगे 3 कैरेबियाई देशों का दौरा, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
पहली बार जमैका पहुंचे जयशंकर, 10 मई तक करेंगे 3 कैरेबियाई देशों का दौरा, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये भी कहा कि उन्हें अपनी दो-दिवसीय यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाओं का बेसब्री से इंतजार है. विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरिबियाई देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा में जमैका, सूरीनाम त्रिनिदाद और टोबैगो की तीन-देशीय यात्रा शुरू की है. ये यात्रा 2 से 10 मई के बीच होगी. विदेश मंत्रालय (MEA) के एक बयान के मुताबिक, ये यात्रा 2 मई से 10 मई तक चलेगी. MEA ने कहा कि ये यात्रा इन तीनों देशों के साथ भारत के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को बताती है.

आपसी हित को मजबूत बनाने पर जोर

इस विदेश यात्रा के दौरान जयशंकर तीनों देशों के नेताओं से मिलेंगे और अपने समकक्षों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें द्विपक्षीय संबंध, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामले शामिल हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरे का मकसद जमैका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ भारत की राजनीतिक भागीदारी की गति को बनाए रखना है और साथ ही लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना है. यह दक्षिण-दक्षिण सहयोग और विकास के प्रति शेयर प्रतिबद्धता को भी दिखाता है.

26 साल बाद पीएम की यात्रा

जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा 26 साल के बाद गए. कैरिबियन क्षेत्र में भारत ये शानदार वापसी मानी गई. त्रिनिदाद ने भी पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. इस यात्रा ने भी दुनिया को गहरा संदेश दिया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *