बिहार: 6 मई को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक, कैबिनेट विस्तार पर लगेगी आखिरी मुहर

Himachali Khabar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 6 मई को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई है. यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम 5 बजे होगी. इस सत्र के दौरान कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद है. कैबिनेट विस्तार को लेकर ही सीएम सम्राट चौधरी ने आज सुबह से दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात और चर्चा की. वो गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मिले. बिहार में लंबे समय से अटके कैबिनेट विस्तार पर आखिरी मुहर लग गई है. फिलहाल यहां बीजेपी और जेडीयू के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

बिहार: 6 मई को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक, कैबिनेट विस्तार पर लगेगी आखिरी मुहर
बिहार: 6 मई को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक, कैबिनेट विस्तार पर लगेगी आखिरी मुहर

इसके तहत बीजेपी के 13 और जेडीयू के 12 मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. लोजपा रा, हम और रालोमो को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी. बिहार कैबिनेट बैठक को लेकर सीएम सम्राट की बैठकों का दौर कल भी चला. दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी. इस बातचीत को भी कैबिनेट विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद 6 मई को बुलाई गई बैठक पर सबकी नजर है.

जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

सीएम ने जीतन राम मांझी से भी मुलाकात की. मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा आप मेरे अभिभावक हैं और संतोष मेरा भाई है. मांझी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद ऐसे रिश्तों का हवाला दे रहे हैं तो अलग से कुछ मांगने की जरूरत ही नहीं रह जाती है. हालांकि इस दौरान जितन राम मांझी ने इशारों में अपने बेटे और नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे संतोष कुमार सुमन की दावेदारी पर भी इशारा किया.

मांझी ने कहा कि मंत्रिमंडल का स्वरूप ऐसा होना चाहिए जिसमें सभी समाज और सभी क्षेत्रों के लोगों का समावेश हो. उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि एक बेहतर समन्वय बनाकर ही निर्णय लिया जाना चाहिए ताकि पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित हो सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *