इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हुआ कैंसर, जानिए कैसी है तबीयत?
Himachali Khabar: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कैंसर डिटेक्ट हुआ है. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. नेतन्याहू का कहना है कि 2024 में उन्हें एक टेस्ट के दौरान कैंसर होने की जानकारी मिली. डॉक्टरों ने इसका सफल इलाज कर दिया है. अभी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर पाया गया था.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पोस्ट लिखकर कहा कि मैं अभी पूरी तरह ठीक हूं. डॉक्टरों ने एक सेंटीमीटर का एक छोटा सा ट्यूमर सर्जरी के तहत हटाया है. अभी तक मैंने इसको लेकर इसलिए कुछ नहीं लिखा, क्योंकि ईरान इस पर फेक न्यूज फैला सकता था. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
सीएनएन के मुताबिक दिसंबर 2024 में इजराइल के प्रधानमंत्री की एक प्रोस्टेट से संबंधित सर्जरी हुई थी, लेकिन उस वक्त यह पता नहीं चल पाया था कि यह कैंसर की सर्जरी है.
प्रधानमंत्री ने आगे क्या लिखा है?
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पोस्ट में लिखा कि मैंने कैंसर को भी हरा दिया है. डेढ़ साल पहले मुझे इसकी जानकारी मिली थी, तभी मैंने इलाज कराने के लिए सोचा था. कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट आनी थी, जिसको मैंने टाल दिया था. आज रिपोर्ट आ गई है और मैं इसमें पूरी तरह स्वस्थ हूं.
नेतन्याहू ने पोस्ट में लिखा कि मैंने कैंसर को भी हरा दिया है. मेरी यह नियति है कि मुझे जब भी समस्या के बारे में पता चलता है मैं तुरंत उसके समाधान पर जुट जाता हूं.
नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के कैंसर का इलाज यरूशलेम के हदासा अस्पताल में कराया गया.
19 साल से इजराइल के पीएम हैं नेतन्याहू
1996 में बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार के प्रधानमंत्री चुने गए थे. 1999 तक वे इस पद पर रहे. इसके बाद 2009 में वे दूसरी बार इजराइल के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए. इस कार्यकाल में नेतन्याहू 2021 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. 2022 में नेतन्याहू फिर से इजराइल के प्रधानमंत्री चुने गए. तब से नेतन्याहू इजराइल के प्रधानमंत्री हैं.
नेतन्याहू के प्रधानमंत्री रहते हुए इजराइल ने गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह जैसे संगठनों को कमजोर कर दिया है. नेतन्याहू की तैयारी इजराइल को मध्य पूर्व में ग्रेटर इजराइल बनाने की है.