लॉन्च होते ही मार्केट में छाई ये कार, सेफ्टी में मिले 5 स्टार, बढ़ गई क्रेटा और सेल्टोस की टेंशन

Himachali Khabar: भारत में SUV सेगमेंट में एक बार फिर मजबूत वापसी करते हुए रेनो डस्टर ने सुरक्षा के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है. नई डस्टर को Bharat NCAP (भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) के लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि यह रेटिंग एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सुरक्षा कैटेगरी में दी गई है. भारतीय बाजार में डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से है.

लॉन्च होते ही मार्केट में छाई ये कार, सेफ्टी में मिले 5 स्टार, बढ़ गई क्रेटा और सेल्टोस की टेंशन
लॉन्च होते ही मार्केट में छाई ये कार, सेफ्टी में मिले 5 स्टार, बढ़ गई क्रेटा और सेल्टोस की टेंशन

मार्च 2026 में लॉन्च हुई नई डस्टर ने अपने पुराने पॉपुलर मॉडल की पहचान को फिर से जिंदा किया है. यह SUV पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन, मॉडर्न इंटीरियर और नए इंजन ऑप्शन के साथ आई है. इसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए गए हैं, जो मैनुअल (MT) और ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स के साथ आते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यही सेफ्टी रेटिंग आने वाले हाइब्रिड मॉडल्स पर भी लागू हो सकती है.

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में शानदार स्कोर

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में नई डस्टर ने 32 में से 30.49 अंक हासिल किए हैं, जो लगभग परफेक्ट स्कोर माना जा रहा है. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इस SUV को 16 में से 14.49 अंक मिले. वहीं साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में डस्टर ने पूरे 16 में से 16 अंक हासिल किए, जो इसकी मजबूत बॉडी और सेफ्टी सिस्टम को दिखाते हैं. साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी इसका रिजल्ट ठीक रहा, जो एक अच्छा संकेत है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

बच्चों की सुरक्षा में भी दमदार प्रदर्शन

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में भी डस्टर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसे कुल 49 में से 45 अंक मिले हैं. इसमें डायनामिक टेस्ट में पूरे 24 में से 24 अंक, चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन में 12 में से 12 अंक और व्हीकल असेसमेंट में 13 में से 9 अंक मिले हैं. इससे साफ है कि यह SUV बच्चों के लिए भी काफी सुरक्षित मानी जा सकती है.

सेफ्टी फीचर्स से लैस नई डस्टर

नई डस्टर में कई एडवांस और जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिसमें कुल 17 फीचर्स शामिल हैं. इनमें लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल हैं. साथ ही, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर और अन्य सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी इसमें दी गई है, जो ड्राइविंग को ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *