भारत भूलता नहीं है, न्याय मिल गया… पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का PAK को मैसेज

Himachali Khabar: पहलगाम हमले की कल यानी बुधवार को पहली बरसी है. 22 अप्रैल 2025… यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक चीख है, जिसने हिंदुस्तान के कलेजे को चीर कर रख दिया था. एक ऐसा घाव जिसे वक्त की कोई भी पट्टी कभी नहीं भर पाएगी. पहलगाम की वादियों में उस दिन सुकून नहीं, मातम पसरा था. कायर आतंकियों के उस हमले ने 26 जिंदगियां खत्म कर दीं. कई घरों के चिराग बुझ गए.

भारत भूलता नहीं है, न्याय मिल गया… पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का PAK को मैसेज
भारत भूलता नहीं है, न्याय मिल गया… पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का PAK को मैसेज

पहली बरसी से एक दिन पहले भारतीय सेना ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है. इंडियन आर्मी ने कहा, ‘जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. भारत भूलता नहीं है. न्याय मिल गया है. भारत एकजुट है.’ बता दें कि बैसरन की खूबसूरत वादियां, उस दिन अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गईं. आतंकियों की गोलियां किसी धर्म या चेहरे को नहीं देख रही थीं, वे सिर्फ मौत बांट रही थीं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai

चीख और बारूद से भर गई बैसरन घाटी

जिन्हें दुनिया ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जानती है, उस दिन वहां मौत का खौफनाक मंजर था. मौत साये की तरह पीछा कर रही थी. आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. दिल दहला देने वाली इस घटना में कई परिवार उजड़ गए. किसी का सुहाग उजड़ गया तो किसी ने अपने चराग को आंखों के सामने मरते देखा. आज भी जब उस मंजर को याद कर रूह कांप जाती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *