होंडा का मास्टर प्लान; 4 नई SUVs के साथ हाइब्रिड और ईवी सेगमेंट में होगी एंट्री
Himachali Khabar: Honda लंबे समय से भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ज्यादा सक्रिय नहीं रही है. इसी तरह Renault और Nissan भी भारत में कम मजबूत स्थिति में हैं.भारत में कारों का मुकाबला बहुत तेजी से बढ़ रही है, लेकिन Honda अब धीरे-धीरे इस बात को समझ रही है और अपने प्लान पर काम कर रही है.दूसरे देशों की तुलना में भारत में Honda के पास फिलहाल कारों की मजबूत और बड़ी लाइनअप नहीं है, जिसकी वजह से कंपनी को बाजार में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

तेजी से बढ़ते इस बाजार में टिके रहने के लिए होंडा अब नए और अपडेटेड प्रोडक्ट पेश करने की योजना बना रही है. होंडा अपनी नई रणनीति के तहत जिन एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है चलिए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं.
होंडा एलिवेट हाइब्रिड
होंडा भारत में अपनी इकलौती एसयूवी, एलिवेट के फेसलिफ्ट पर काफी समय से काम कर रही है. उम्मीद है कि इस मॉडल को न सिर्फ मामूली फेसलिफ्ट मिलेगा, बल्कि सिटी सेडान की तरह इसका एक हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा.होंडा एलिवेट हाइब्रिड का बाहरी डिज़ाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, बस कुछ मामूली बदलाव किए जाएंगे. मौजूदा मॉडल की तुलना में इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी हो सकते हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
होंडा जेडआर-वी
होंडा कुछ कस्टमाइज्ड यूनिट (सीबीयू) मॉडल लाने की योजना बना रही है, जिनमें से एक जेडआर-वी भी होगी. ये सीआर-वी से नीचे की श्रेणी की एक प्रीमियम एसयूवी है. इस मॉडल को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपडेट किया गया है और अब यह केवल हाइब्रिड इंजन विकल्प के साथ आती है. उम्मीद है कि इसे इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा और ये लगभग होंडा की फ्लैगशिप एसयूवी के रूप में बाजार में अपनी जगह बनाएगी.
–
होंडा 7-सीटर एसयूवी
फेसलिफ्ट और सीबीयू मॉडलों के साथ-साथ, होंडा पीएफ2 नामक एक नए प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही है. ये एक मॉड्यूलर, हाइब्रिड आर्किटेक्चर है जो आने वाले समय के होंडा वाहनों का आधार बनेगा. इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले पहले मॉडलों में से एक सात-सीटर एसयूवी होगी.
होंडा 0 अल्फा ईवी
होंडा एक इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसे फिलहाल 0 अल्फा के नाम से जाना जाता है. कंपनी ने हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के लिए एक टेस्ट मॉडल को हरी झंडी दिखाई है.अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह, 0 अल्फा में भी एक फ्रंट-एंड डिज़ाइन होने की उम्मीद है, जिसमें एक बॉक्सी सिल्हूट होगा जो इसे स्पष्ट रूप से एक इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में पहचान देगा.