Vidhan Sabha Chunav Result 2026 LIVE Streaming: 4 मई को आएंगे 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे, TV9 Bharatvarsh पर देखें LIVE कवरेज
Himachali Khabar: Vidhan Sabha Chunav Result 2026 LIVE Streaming and Counting of Votes Live TV Coverage in Hindi:पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 2 चरणों में मतदान हुआ था, हालांकि फलता सीट पर हुए मतदान को निरस्त कर दिया गया है. यहां अब 21 को फिर से मतदान होगा. इसलिए सोमवार को बंगाल की 293 सीटों को नतीजे आएंगे. वहीं, असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

रिजल्ट से पहले जो एग्जिट पोल के अनुमान आए हैं उनके मुताबिक, असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है. वहीं बंगाल में भी पहली बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. केरल में लेफ्ट की विदाई होती दिख रही है जबकि कुछ सर्वे में तमिलनाडु में टीवीके यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है. हालांकि, ये एग्जिट पोल के सर्वे हैं. असली जीत-हार का पता तो 4 मई को ही चलेगा.
बंगाल में इस बार हुआ रिकॉर्ड मतदान
बात करें बंगाल की तो इस बार राज्य के मतदाताओं ने राजनीतिक इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय लिख दिया है.इस बार बंगाल में भारी मतदान हुआ है. आजादी के बाद एक नया रिकॉर्ड बना है. इससे पहले 2011 में 84 प्रतिशत, 2016 में 82.66 प्रतिशत और 2021 में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार मतदान 92 प्रतिशत से भी अधिक रहा है. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
2021 की तुलना में 21.11 लाख ज्यादा वोट
पहले चरण में 152 सीटों पर 2021 की तुलना में करीब 21.11 लाख अधिक वोट पड़े. दूसरे चरण में 142 सीटों पर 9.08 लाख वोटों की वृद्धि हुई. प्रति सीट औसतन 6,400 अधिक वोट. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रवासी श्रमिकों की घरों में वापसी ने वोटों में इस भारी वृद्धि के पीछे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
पहले चरण की 152 सीटों में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 81 प्रतिशत है, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 29 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 24 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या 9 प्रतिशत है. वहीं, दूसरे चरण की 142 सीटों में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या केवल 53 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि शहरी प्रभाव अधिक है.