मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ शख्स नहीं हूं… झूठे दावों पर भड़के ‘आशिकी’ एक्टर राहुल रॉय, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Himachali Khabar: Aashiqui Actor Rahul Roy: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर राहुल रॉय इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं. इतने सालों तक गायब रहने के बाद अचानक सामने आए राहुल रॉय हर जगह छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तमाम तरह की अफवाह भी उड़ रही है. हाल ही में ‘आशिकी’ एक्टर राहुल रॉय ने एक कंटेट क्रिएटर के साथ वीडियो बनाया, जो चर्चा में आ गया. इस वीडियो पर कुछ लोगों ने राहुल रॉय को ट्रोल किया, तो कुछ लोगों ने ऐसे कयास लगाए कि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं है. इन सभी दावों पर अब खुद राहुल रॉय ने रिएक्ट किया है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे डाला है.

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने बीते दिनों कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घडागे डी. के साथ म्यूजिक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके अपीयरेंस की काफी आलोचना की गई. ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे कई वीडियो और रील्स ने फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी थी, जिनमें से कुछ लोग उनकी हालत पर सवाल उठा रहे थे और दावा कर रहे थे कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इसी के बीच राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डिटेल्ड बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ दिया गया है और उनके परिवार वाले ही उनकी देखभाल कर रहे हैं. ye khabar aap himachali khabar me padh rhe hai
राहुल रॉय ने दिया मुंहतोड़ जवाब
राहुल रॉय ने रविवार, 3 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन के साथ फोटो शेयर की और उसपर लिखा, “आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर इतना प्यार और साथ बरसाया. ये मैसेज मेरे सभी नफरत करने वालों, ट्रोलर्स और फेक वीडियो बनाने वालों के लिए है.
मैं एकदम ठीक हूं और मेरी बहन और जीजाजी मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं. मैं अपनी बहन के घर पर ही रहता हूं. मध में हमारा एक बहुत प्यारा घर है और मेरी बहन मुझसे बहुत प्यार करती है, जिसकी वजह से मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब भाई हूं. मेरा जुड़वा भाई रोहित रॉय कनाडा में रहता है; बदकिस्मती से, रोहित के काम के दबाव की वजह से मैं पिछले लगभग 9 सालों से उससे मिल नहीं पाया हूं.”
View this post on Instagram
“मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ इंसान नहीं हूं”
राहुल रॉय ने आगे कहा, “मेरे पास कपड़े हैं, जूते हैं, खाना है, गाड़ी है, मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ इंसान नहीं हूं. जिस तरह के फेक वीडियो सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी सच नहीं हैं. मेरी बहन हरि मां और मेरे जीजाजी रोमीर सेन ने मुझे हर चीज दी है; प्लीज, उनकी मानसिक शांति को भंग न करें. अब मेरे पास बस यही दो लोग बचे हैं. मेरी दिक्कत ये है कि मुझे सादगी से रहना और सादे-आसान कपड़े पहनना पसंद है, जो मेरी अपनी निजी पसंद है. मैं अपने साथ बॉडीगार्ड नहीं रखता, ये भी मेरी पर्सनल चॉइस है. अगर कभी मैं ऑटो से सफर करता हूम, तो इसलिए क्योंकि वह आसान और तेज होता है, ये भी मेरी निजी पसंद है. मैंने वे ‘रील्स’ सादगी से बनाई थीं, किसी चालाकी भरे इरादे से नहीं. वो मेरा काम था, न कि मेरे लिए कोई आर्थिक मदद. मैं हमेशा मानता हूं कि काम तो काम होता है, ये मेरी निजी सोच है.”
“खुद को बर्बाद नहीं कर सकता”
राहुल रॉय आगे लिखते हैं, “मेरे फैसले मेरी अपनी मर्जी के होते हैं. मैंने अच्छे काम का काफी लंबे समय तक इंतजार किया, लेकिन वो नहीं मिला. मैं यूं ही हाथ पर हाथ धरे बैठकर खुद को बर्बाद नहीं कर सकता. और हां, मुझे अपने निजी कोर्ट केस भी तो देखने हैं. अगर कोई भी व्यक्ति कोई वीडियो बनाता है और ये दावा करता है कि वो मेरी मदद कर रहे हैं या उन्हें मेरी आर्थिक मदद करने के लिए पैसों की जरूरत है, तो प्लीज ऐसी बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. हमेशा सबसे पहले भरोसेमंद सोर्स से ही जानकारी को कंफर्म करें. और अब तक मैंने किसी भी न्यूज चैनल, मैगजीन, पॉडकास्टर या यूट्यूबर को कोई इंटरव्यू नहीं दिया है. पॉजिटिव सोच रखें. अगर मुझे कोई अच्छी फिल्म मिलती है, तो आप मुझे फिर से बड़े पर्दे पर देखेंगे. तब तक मैं जो भी काम कर रहा हूं, उसमें मुझे देखते रहें. मैं जिंदा हूं.”